Bihar News: कश्मीर में मारे गए तीन बिहारियों का शव पहुंचा पटना, आतंकी हमले में गई थी जान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Oct 2024 10:36 AM
मृत बिहारियों का शव पहुंचा पटना
Bihar News: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में बिहार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. जिनका शव इंडिगो की फ्लाईट से पटना एयरपोर्ट पहुंच गया है. मृतकों में एक वैशाली और दो मधेपुरा के रहनेवाले थे.
Bihar News: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में बिहार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. जिनका शव इंडिगो की फ्लाईट से पटना एयरपोर्ट पहुंच गया है. एयरपोर्ट से अलग-अलग एंबुलेंस के जरिए श्रमिकों के शव को उनके घर पहुंचने की व्यवस्था बिहार सरकार की तरफ से की गई है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर की घटना के बाद श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा था कि श्रम विभाग और स्थानीय प्रशासन की मदद से शवों को बिहार लाया जाएगा. जिसकी तैयारी की जा रही है.
मृतकों में एक वैशाली और दो मधेपुरा के रहनेवाले थे. फ़हीम नासिर (अकबरपुरा, वैशाली) कलीम ( हनुमाननगर चकला गांव, मधेपुरा) और मोहम्मद हनीफ (रामपुर लाही, मधेपुरा) के निवासी थे. तीनों मजदूरों के शवों को सोमवार की रात श्रीनगर से विमान से दिल्ली लाया गया. इसके बाद शवों को दिल्ली से इंडिगो की फ्लाईट से पटना एयरपोर्ट मंगलवार की सुबह लाया गया है.
Also Read: पाकिस्तान को बेचता था बिहारियों का डाटा, चाइना समेत इन दुश्मन देशों से भी जुड़े हैं इसके तार
हनीफ के साला ने बताया आंखों देखी घटना
आतंकी हमले में मारे गए मधेपुरा के रहने वाले हनीफ के साला ने कहा कि वो भी घटनास्थल पर अपने जीजा के साथ मौजूद था. सुबह 7:15 की घटना है, हम लोग खाना खाने जा रहे थे. 5 मिनट पहले हम आगे निकल गए थे और खाना खा ही रहे थे कि मेस के गेट पर ही फायरिंग होने लगा. हमलोगों को लगा दीपावली है कोई पटाखा फोड़ रहा है, लेकिन इतनी देर में ही हनीफ पर नजर पड़ा तो वो मेस के गेट के सामने था और उसे 4 से 5 गोली लगी थी. फायरिंग हो रही थी. हम मौके से भागे गए.
मजदूरों ने कहा कि जब गोली मार तो एक घंटा तक कोई देखने नहीं आया. भागदड़ मच गई थी. डेढ़ घंटा तक ना प्रशासन आया ना कोई पुलिस आया एके 47 हाथ में लेकर आतंकी तबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे, हम लोग जैसे तैसे बचें.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










