Bihar Monsoon Update: बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री, कहां से करेगा प्रवेश ? IMD ने दी पूरी जानकारी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Jun 2025 2:39 PM
बिहार का मौसम (File)
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट आ गया है. बिहार में अगले 24 से 48 घंटे में मानसून प्रवेश कर जायेगा. ऐसे में तपती गर्मी झेल रहे बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर आ गई है.
Bihar Monsoon Update: बिहार में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आ गई है. मौसम विभाग की ओर से मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में मानसून का एंट्री अगले 24 से 48 घंटे में होने वाली है. इसके साथ ही पूर्णिया जिले से मानसून प्रवेश करने की संभावना जताई गई है. बता दें कि, इससे पहले 17 से 20 जून के बीच मानसून के प्रवेश को लेकर संभावना जताई गई थी. ऐसे में अब ताजा अपडेट आ गया है, जिसके बाद लोगों ने राहत भरी सांस ली. दरअसल, पिछले दिनों से लगातार कई जिलों में पारा 40 डिग्री से पार होने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रखा था. जिसके बाद अब 24 से 48 घंटे में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है.
इस जिले से मानसून करेगा प्रवेश…
इधर, पूर्णिया जिले से मानसून के प्रवेश करने की बात कही गई. जिले में बादल भी देखे गए. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से अनुमान लगाया गया कि, सब कुछ सही रहा तो झमाझम बारिश होगी और मानसून प्रवेश कर जायेगा. वहीं, पिछले साल की बात करें तो, 20 जून तक मानसून का प्रवेश बिहार में हुआ था. इसके साथ ही अररिया, कटिहार, किशनगंज या फिर पूर्णिया के रास्ते ही आम तौर पर मानसून का प्रवेश बिहार में होता है. ऐसे में इस बार भी पूर्णिया जिले को लेकर बात कही जा रही है. इसके अलावा आज भी थोड़ी देर पहले मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी.
8 जिलों के लिए जारी किया गया था अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जिलों के लिए अगले 2 से 3 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया था. मौसम विभाग केंद्र की माने तो, गोपालगंज और सिवान जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया. लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई. इन दो जिलों के अलावा पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर और पूर्णिया में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. ऐसे में अब पूरे बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










