Nitin Nabin: इधर कार्यकर्ताओं का कर रहे थे अभिनंदन उधर बना दिए गए BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन पर पीएम मोदी ने जताया भरोसा

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

नितिन नबीन की फाइल फोटो

Nitin Nabin: लंबे इंतजार के बाद बीजेपी को नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन अब बीजेपी की कमान संभालेंगे. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

Nitin Nabin: बीजेपी ने अपने फैसले से फिर से चौंकाया है. पार्टी ने 45 साल के नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना है. बिहार के बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन बिहार सरकार ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री हैं. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है.

क्या बोले पीएम मोदी

नितिन नबीन को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है. बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है. वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.”

क्या कर रहे थे नितिन

जब नितिन नाबिन के नाम का बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए ऐलान हुआ तब वो अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर रहे थे. उनके साथ सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल भी थे. तीनों में शायद ही किसी को पता रहा होगा कि आज इतना बड़ा ऐलान होने वाला है और नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जायेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी के लिए कांग्रेस ऑफिस में घुस गए थे

बिहार में जब SIR का विरोध हो रहा था तब पीएम मोदी को लेकर यहां कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इसका बीजेपी ने खुलकर विरोध किया था. इस दौरान नितिन नबीन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ऑफिस में घुस गए थे. इस दौरान झड़प भी हुई थी.

इसे भी पढ़ें: नितिन नबीन को बीजेपी ने बनाया कार्यकारी अध्यक्ष, नीतीश सरकार में हैं मंत्री

जानिए नितिन नबीन के बारे में

2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बनी नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में नितिन नबीन को कैबिनेट मंत्री का दायित्व सौंपा गया. वर्तमान में वे बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री हैं. इससे पहले भी वे वर्ष 2021 से 2022 के दौरान इसी विभाग की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वर्ष 2024 से 2025 के बीच नितिन नबीन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ-साथ कानून एवं न्याय मंत्रालय का भी नेतृत्व किया. इन पदों पर रहते हुए उन्होंने शहरों के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन