Bihar Monsoon Update: बिहार में 3 से 4 दिनों तक इन जिलों में भयंकर बारिश का चलेगा दौर, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar Monsoon Update (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Monsoon Update: बिहार के सभी जिलों में मानसून एक्टिव हो चूका है. पूरे राज्य में बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा. इस बीच अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में लगातार भयंकर बारिश की स्थिती बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Monsoon Update: बिहार के तमाम जिलों में इन दिनों मानसून एक्टिव हो गया है. जिसके बाद से लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा है. राजधानी पटना में भी सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं और रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूरे जिले के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. यह भी चेतावनी दी गई है कि, बिहार के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक भयंकर बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पूर्वी के साथ दक्षिण बिहार में भी बारी बारिश का अलर्ट है.

15 जिलों में ऑरेंज तो 23 जिलों में येलो अलर्ट

इससे पहले बता दें कि, आज पूरे बिहार के लिए चेतावनी जारी की गई थी. 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था. इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई थी. बता दें कि, मानसून की एंट्री के बाद बिहार के कई जिलों का पारा लुढ़क गया है. तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की माने तो, आज दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. नमी वाले पछुआ हवाओं के कारण जोरदार बारिश विभिन्न जिलों हो रही है.

कई नदियों का बढ़ा जलस्तर

बता दें कि, मानसून के आगमन के बाद झमाझम बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. देश की कई नदियां उफनाई हुई है. गंगा और गंडक समेत नौ नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बांध भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तटबंधों की निगरानी प्रशासन ने तेज कर दी है. भारी बारिश के कारण बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, घाघरा, पुनपुन, बूढी गंडक, बागमती और फल्गु नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिसके कारण अलर्ट रहने की अपील की गई है.

Also Read: बिहार में दूसरे का मुकदमा लड़ने गए और खुद जेल पहुंच गए वकील साहेब, जज ने 31 साल पुराने मर्डर केस में करवाया गिरफ्तार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन