Bihar Monsoon Update: मानसून के लिए बिहार को अभी और करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए मौसम विभाग का अपडेट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Jun 2025 4:29 PM
Bihar Monsoon Update: बिहार में इन दिनों लगातार दो तरह का मौसम बना हुआ है. कहीं हवा के साथ बारिश हो रही है तो कहीं लोगों को तपिश वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. इस बीच खबर सामने आई है कि, बिहार को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने अपडेट जारी कर दिया है.
Bihar Monsoon Update: बिहार के जिलों में इन दिनों लगातार दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा है. कहीं लोगों को तपिश वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है, तो कहीं हल्की हवा के साथ बारिश हो रही है. बादल भी गरज रहे हैं. लेकिन, इस बीच बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. दरअसल, बिहार के लोगों को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं, इसकी वजह पछुआ हवाओं को लेकर बताया गया. बता दें कि, मौसम विभाग की ओर से अपडेट जारी कर दिया गया है.
पछुआ हवाएं हो रही ताकतवर
मौसम विभाग की माने तो, पछुआ हवाओं के कारण बारिश की स्थिति भी अब बिहार में कम होती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण है पुरवा हवा का कमजोर होना. मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाएं ताकतवर हो कर चल रही हैं. जिसके चलते मानसून बंगाल में भी अटक कर रह गया है. जिसके कारण बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर कुछ कंफर्म कहा नहीं जा सकता है. बता दें कि, लगातार इन दिनों बिहार में मौसम का मिजाज बदलता रह रहा है. 29 मई से दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार से ठीक ऊपर पश्चिमी बंगाल में पिछले 6 दिनों से ठहरा हुआ है. इस बीच आज भी बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी.
बुधवार को कैसा था मौसम ?
वहीं बुधवार की बात करें तो, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, भभुआ, मधुबनी, गोपालगंज और राजधानी पटना में बारिश हुई. इसके साथ ही किशनगंज के पोठिया में 57.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 44.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 39.2 मिमी, त्रिवेणीगंज में 38.4 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 38 मिमी, सुपौल के पिपरा में 37.8 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 37.4 मिमी और औरंगाबाद में 34 मिमी बारिश हुई. ऐसे में बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग की ओर से आगे क्या कुछ अपडेट सामने आते हैं, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read: Bihar News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










