Bihar Rain: बिहार में मानसून की बारिश कब शुरू होगी? मौसम विभाग ने बता दी तारीख

Updated at : 07 May 2025 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
bihar Rain alert|

बिहार में बारिश

Bihar Rain: बिहार में मानसून की बारिश कब शुरू होगी? इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दे दी है. एक अनुमानित तारीख भी बतायी गयी है. वहीं बिहार में मौसम अब करवट लेने वाला है. प्रदेश में तापमान फिर एकबार बढ़ेगा.

विज्ञापन

Bihar Rain: बिहार में मानसून कब सक्रिय होगा, इसकी जानकारी सामने आ गयी है. बिहार का मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब जल्द ही बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे सकता है. इसकी एक अनुमानित तारीख भी बतायी गयी है. बिहार में आंधी-पानी का दौर फिर शुरु हुआ था. अब मौसम वापस करवट ले सकता है. प्रदेश का तापमान फिर एकबार बढ़ने की संभावना है.

मानसून की बारिश कब से होगी?

आइएमडी के मुताबिक, 13 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे सकता है. इससे पहले IMD पटना ने भी बिहार के लिए इस मानसून की बारिश का लंबी अवधि का पूर्वानुमान जारी किया है. बिहार में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई. कुछ जिलों में बुधवार को भी बारिश के आसार हैं.

बिहार का मौसम करवट लेगा

गुरुवार से बिहार का मौसम फिर से बदल सकता है. अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. बिहार में फिर एकबार मौसमी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. इधर, मंगलवार को मौसम बदला तो आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिला. प्रदेश में कई लोगों की मौत वज्रपात से हुई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन