Bihar Monsoon: पटना समेत इन 5 जिलों में अगले तीन घंटे बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Bihar Monsoon

Bihar Monsoon

Bihar Monsoon: बिहार के मौसम ने फिर से ली करवट। आपदा प्रबंधन विभाग ने सारण, पटना, औरंगाबाद, लखीसराय और जमुई में तेज़ हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों से घर में रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Monsoon: बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है. आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को पटना समेत सारण, औरंगाबाद, लखीसराय और जमुई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घर के अंदर ही रहने की अपील की है. यह चेतावनी 27 जून की शाम 4:25 बजे तक प्रभावी रहेगी.

IMD के मुताबिक, इन जिलों में तेज़ हवाओं के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. विभाग ने साफ कहा है कि मौसम की यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है अगर लोग सतर्क नहीं रहे.

खुले में न जाएं, बिजली के खंभों और पेड़ों से रहें दूर

आपदा प्रबंधन विभाग ने विशेष तौर पर खेतों में काम कर रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों से कहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले आसमान के नीचे ना जाएं. तेज हवा के साथ गिरती बिजली गंभीर हादसों को जन्म दे सकती है.

Also Read: पकड़ा गया ASI को कुचलने की कोशिश करने वाला थार ड्राइवर, CCTV की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरकार की सतर्कता और प्रशासन की तैयारी

राज्य सरकार ने संबंधित ज़िलों के जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है. सभी आपात सेवाओं को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. मौसम से जुड़ी कोई भी अपडेट लोगों तक समय पर पहुंचाने के लिए सूचना तंत्र सक्रिय कर दिया गया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन