Bihar Rain Alert: बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने बताया 29 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Apr 2025 4:30 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 और 29 अप्रैल के लिए अपने पूर्वानुमान में तेज हवा और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए राज्य के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में गर्मी और लू से परेशान लोगों को रविवार के बदले मौसम ने काफी राहत दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतवानी जारी की है. इस वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे राज्य में 29 अप्रैल तक गर्मी से राहत बनी रहेगी. इस नरम-गरम मौसम को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 15 जिलों में भारी तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट में बिहार का पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शेओहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पुर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगरिया, मुंगेर, बांका और जमुई जिला शामिल है. इन जिलों में 29 अप्रैल तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इसी कारण इन जिलों के लोगों ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी गई है.

राज्य के इन जिलों में येलो अलर्ट

राजधानी पटना समेत सिवान, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगुसरी, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, गया और आरा में पटना मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया. इस अलर्ट में इन जिलों में अगले 2 दिनों तक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान में और गिरावट हो सकती है

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. (श्रीति सागर)

इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav: ‘लालू यादव का मतलब ही होता है…’, बिहार के डिप्टी सीएम ने पूर्व सीएम पर बोला करारा हमला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन