Lalu Yadav: 'लालू यादव का मतलब ही होता है...', बिहार के डिप्टी सीएम ने पूर्व सीएम पर बोला करारा हमला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Apr 2025 3:26 PM

विज्ञापन

Lalu Yadav:बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के पासी समाज और ताड़ी को लेकर दिए गए एक बयान पर सोमवार को कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव के परिवार के लोगों ने कानून बनाकर पासी समाज के लोगों को जेल भेजने का काम किया. उन्होंने कहा कि लालू यादव का मतलब ही होता है अपराधी.

विज्ञापन

Lalu Yadav: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा तथा ताड़ी व्यवसाय के ऊपर चल रहे मुकदमों को वापस लिया जाएगा. इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू यादव के परिवार के लोग पहले कानून बनाकर जेल में भेजते हैं और बाद में कहते हैं छुड़ा रहे हैं. जब कानून बन रहा था, उस दिन लालू यादव के परिवार ने विरोध क्यों नहीं किया? लालू यादव के परिवार ने कानून बनाकर पासी समाज के लोगों को जेल भेजा, यही लोग उस समय सरकार में बैठे थे.”

देश के साथ गद्दारी करते हैं राजद के लोग- चौधरी

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि हम नशाबंदी का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं. सरकार ने नशाबंदी को लेकर जो कानून बनाए हैं, उनके तहत कार्रवाई होती रहे. लेकिन, सरकार नीरा उद्योग को बढ़ावा देने का भी काम कर रही है. राजद के नेताओं द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाए जाने को लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “यह राजद का चरित्र है. देश के साथ गद्दारी यही लोग करते हैं. जो देश के स्वाभिमान की रक्षा नहीं करता है, वहीं कांग्रेस और राजद हैं. तुष्टीकरण के चक्कर में राजद और कांग्रेस के लोग भारत को भी गाली दे रहे हैं.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नितिन नवीन ने भी बोला हमला

भाजपा के नेता और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पासी समाज का सबसे ज्यादा शोषण राजद के शासनकाल में हुआ. राजद के नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना पर राजद घड़ियाली आंसू बहा रही है. जिनके कारण मासूमों की हत्या की गई, उनके लिए वे जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. ये देश को अपमानित कर रहे हैं, जनता ही इनको सबक सिखाएगी. ऐसे लोगों पर देश विरोधी कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.

इससे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में विकास को नई गति देते हुए नई राजधानी पथ प्रमंडल अंतर्गत कौटिल्य नगर कॉलोनी पथ एवं बिहार वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी बाईपास पथ का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया. इस मौके पर मंत्री नितिन नवीन और विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा दांव, बोले- शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग का दर्जा मिलेगा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन