Bihar Mausam Samachar: बिहार में अगले 7 दिनों तक जारी रहेगी मॉनसूनी बारिश, सीमांचल में भारी वर्षा की चेतावनी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Jul 2025 5:25 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Mausam Samachar: भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है. सीमांचल और पूर्वी बिहार में भारी वर्षा की संभावना जताई है. कई इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बिहार के लोगों को आने वाले दिनों में सावधान रहने की सलाह दी है. विभाग ने बताया कि राज्य में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूर्वी बिहार और सीमांचल के जिलों में 11 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी खतरा

मौसम विभाग ने इस बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना भी जताई है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहेगा. लोगों को चेताया गया है कि बिजली चमकने या गिरने के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों के पास न रहें.

बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून की सक्रियता बने रहने के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर की वर्षा की संभावना जताई गई है. उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-मध्य बिहार के दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली और शिवहर जिला में भी रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. उत्तर-पूर्व बिहार के अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिला में कई स्थानों पर झमाझम बारिश की संभावना है.

बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल जिलों में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक हो सकती है. दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद और लखीसराय में भी कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं. भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया जैसे जिले में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है.

इसे भी पढ़ें: ‘मोदी के लिए जान दे दूंगा अगर…’, मुकेश सहनी के बयान से महागठबंधन में घमासान

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान में मामूली गिरावट

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में भी थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी. अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 72 घंटे तक फ्लैश फ्लड का खतरा, IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन