Bihar Mausam Samachar: बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Jul 2025 3:27 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में मौसम सुहावना रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि 16 जुलाई तक बिहार के 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश और 22 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों में अगले 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी. इसके अलावा इन जिलों में मेघगर्जन और ठनका गिरने की भी संभावना है.

इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले 24 घंटे के दौरान बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, अरवल, अररिया और किशनगंज जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

22 जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले 24 घंटे के दौरान वेस्ट और ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल जिला में 30 से 40 की गति से हवा चलेगी. इसके अलावा इन जिलों में मेघगर्जन और बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: ‘जब सब मौन रहे, तब अभिमन्यु…’, चिराग के जीजा ने किस पर साधा निशाना

20 और 21 जुलाई को इन जिलों में होगी भारी बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 और 21 जुलाई को बिहार के वेस्ट और ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी. इसके अलावा इन जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की भी संभावना है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन