Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे की स्वघोषणा मार्च तक, अब शहरों में सर्वे की तैयारी में जुटा विभाग
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 Feb 2025 5:02 AM
Bihar Land Survey
Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे की स्वघोषणा मार्च तक तय की गयी है. इसके साथ ही अब शहरों में सर्वे की तैयारी में विभाग जुट गया है.
Bihar Land Survey: बिहार में फिलहाल जमीन सर्वे के दूसरे चरण में रैयतों को स्वघोषणा करने की समयसीमा मार्च 2025 तय की गई है. यह स्वघोषणा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी. इसी लक्ष्य के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन सर्वे को लेकर जरूरी गतिविधियों की समयसीमा पर तय करना शुरू कर दिया है. विभाग का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे गतिविधियों को त्वरित गति देकर शहरी क्षेत्रों में भी जमीन सर्वे की प्रक्रिया शुरू करने का है.
शहरी क्षेत्रों में जमीन सर्वे की तैयारी में जुटा विभाग
विभाग इसकी तैयारी में भी जुटा है. इस संबंध में बहुत जल्द विभाग की तरफ से शहरी क्षेत्रों में जमीन सर्वे की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी. सूत्रों के अनुसार दूसरे चरण के 18 जिलों के 26 हजार 786 मौजों में भूमि सर्वे का काम शुरू किया गया है. इसके लिए फिलहाल ऑनलाइन स्वघोषणा विभागीय सर्वर में किये जा रहे बदलावों की वजह से 21 फरवरी तक बंद है. प्रत्येक प्रमंडल के लिए अलग-अलग सर्वर का प्रावधान किया जा रहा है. ऐसे में अंचल स्तर पर कार्यरत विशेष सर्वेक्षण शिविरों में रैयत अपनी स्वघोषणा, कागजात और वंशावली जमा कर सकते हैं.
करीब 78 लाख रैयतों द्वारा की जा चुकी है स्वघोषणा
जमीन सर्वे के लिए पिछले सप्ताह तक करीब 78 लाख रैयतों द्वारा स्वघोषणा की जा चुकी है. इसके साथ ही फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से यह स्थगित किये जाने से इसकी संख्या में अपेक्षाकृत कमी आई है. इसकी वजह यह है कि दूरदराज के लोगों को अंचल स्थित शिविर कार्यालयों में जाकर जमा करने में परेशानी हो रही है. फिलहाल जमीन सर्वे को लेकर तेरीज लेखन यानी पुराने खतियान का सार लिखने का काम शुरू हो चुका है.
Also Read: Bihar News: हाइवे के दोनों तरफ लगेगा चार्जिंग स्टेशन, 1000 इवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










