Bihar Land Survey: जमीन मालिकों को बड़ी राहत, जमाबंदी में गलती है फिर भी होगा सर्वे, नियम बदला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Sep 2024 4:12 PM

विज्ञापन

Bihar Land Survey: नीतीश सरकार ने बिहार में भूमि सर्वेक्षण के दौरान रैयतों को बड़ी राहत दी है. ऑनलाइन जमाबंदी में गलती होने के बाद भी अब सर्वे पूरा होगा. संबंधित विभाग ने रैयतों की समस्याओं का समाधान निकालते हुए नई गाइडलाइन जारी की है.

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बिहार की नीतीश सरकार ने जमीन मालिकों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने जमीन सर्वे (Land Survey) के दौरान जमाबंदी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक अब अगर ऑनलाइन जमाबंदी में कोई गलती है और जमीन मालिक के पास उसके सही कागजात हैं, तो सर्वे का काम नहीं रुकेगा. नये नियम में कहा गया है कि अगर आपने जमीन खरीदी है और उसका दाखिल-खारिज नहीं हुआ है, तब भी सर्वे होकर रहेगा.

बिहार भूमि सर्वेक्षण के नियमों में बदलाव

बता दें कि बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के दौरान ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि को लेकर बहुत शिकायतें मिल रही थी.कई जमीन मालिकों के जमाबंदी में गलतियां हैं और उन्हें ठीक करवाने में काफी दिक्कत आ रही है.सर्वे के दौरान दाखिल-खारिज न होने की वजह से भी काफी परेशानी आ रही थी. जमीन मालिकों की इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया.

समस्या का समाधान निकालते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.नए दिशा-निर्देश के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की ऑनलाइन जमाबंदी में कोई गलती है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है. जमीन मालिक अपने सभी कागजातों के साथ अंचल कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकता है. अब ऑफलाइन जमा किए गए कागजों के आधार पर सर्वे का काम पूरा किया जाएगा.

दाखिल-खारिज नहीं होने पर भी सर्वे होगा

बिहार सरकार ने जमीन मालिकों के लिए एक और राहत भरी खबर दी है. अगर आपने किसी से जमीन खरीदी और उसका किसी वजह से दाखिल-खारिज नहीं हुआ है, तो भी आपके जमीन का सर्वे होगा.इसके लिए जमीन मालिक को अपने सारे कागजात लेकर अंचल ऑफिस जाना होगा. लोगों को हो रही परेशानी के बीच सरकार का कहना है कि दाखिल-खारिज न होने की वजह से किसी भी रैयत का सर्वे नहीं रुकेगा.

इसे भी पढ़ें : बिहार से देश के इस हिस्से में चलने वाली 31 ट्रेनें 8 अक्तूबर तक रद्द, 5 गाड़ियों के रूट बदले, देखें लिस्ट

अब घर बैठे ऐसे होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री, जाने स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस, 1 घंटे में हो जायेगा पूरा काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन