Bihar Land: जमीन से जुड़ी समस्या है तो करें कॉल, राजस्व विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Bhumi survey (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Land: आम जनता को विभाग की सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी ना हो, इसलिए विभाग विज्ञापन देता रहता है कि दलालों के चक्कर में ना पड़ें तथा आवेदक के रूप में रैयत अपना ही नंबर डालें.

विज्ञापन

Bihar Land: पटना. अब बिहार में जमीन सेसंबंधित समस्या होने पर उसकी शिकायत कॉल सेंटर पर की जा सकेगी. इसके गठन का उद्देश्य विभाग की योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना है. राजस्व विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया है. जून के प्रथम सप्ताह से यह काम करने लगेगा. कॉल सेंटर के संचालन के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली के बीच पटना के एक होटल में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर सुधार की मिलेगी सूचना

मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह ने कहा कि लंबे समय से यह प्रयास किया जा रहा था कि इस कॉल सेंटर का जल्द शुभारंभ हो. अक्सर लोग ऑनलाइन सेवाओं के लिए साइबर कैफे जाते हैं, जहां कैफे वाले आवेदक के रूप में रैयत का मोबाइल नंबर न देकर अपना नंबर दे देते हैं. इससे रैयतों को आवेदन में किसी प्रकार के सुधार की सूचना नहीं मिल पाती है. आम जनता को विभाग की सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी ना हो, इसलिए विभाग विज्ञापन देता रहता है कि दलालों के चक्कर में ना पड़ें तथा आवेदक के रूप में रैयत अपना ही नंबर डालें. यह कॉल सेंटर प्रशिक्षित टीम चलाएगा. इसका संचालन सीएससी द्वारा प्रदान की गई सेवा दरों के अनुसार किया जाएगा.

डिजिटल इंडिया मिशन होगा मजबूत

सचिव जय सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभाग के काम का तरीका बदल गया है. सभी सेवाएं डिजिटल मोड में उपलब्ध हैं. विभाग को ऐसे किसी संस्था की जरूरत थी जिसकी पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी हो. सीएससी के माध्यम से हमारा प्रयास है कि अंचल स्तर तक लोगों को सभी सेवाएं मिले. सीएससी के एमडी संजय कुमार ने कहा कि यह समझौता डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा. यह पहल बिहार सरकार की पारदर्शी, उत्तरदायी और डिजिटल शासन की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन