बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग की तरफ से 20 से 21 मार्च के बीच राज्य के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतर भागों में मध्यम से तेज गति की हवा चलने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है. साथ ही, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बदल गरजने और ठनका गिरने की प्रबल संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो, 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस कैमूर में रहा.
इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से 20 से 21 मार्च के बीच राज्य के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें मधुबनी, सुपौल, खगड़िया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल है. इन जिलों में आंधी, तेज बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?
पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिले में लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग की माने तो, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, डेहरी और गयाजी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे कम न्यूनतम तापमान नालंदा के राजगीर में 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकेगी.

पटना में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, पटना का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया. दोपहर के वक्त तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. लेकिन शाम-शाम तक मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ. आज सुबह-सुबह हल्की ठंडी हवा महसूस की गई. विभाग की माने तो, अगले 24 घंटे में पटना के मौसम में भी बदलाव हो सकता है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Also Read: बिहार की ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर को किया जाएगा अपग्रेड, 81,000 करोड़ रुपए होंगे निवेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




