Bihar Rain Alert: पटना, भागलपुर समेत बिहार के इन 19 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Jun 2025 6:38 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. तेज बारिश और वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई जिलों में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और इसका असर राज्य के लगभग हर हिस्से में देखने को मिल रहा है. सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इनमें से 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और शेष 19 में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

रविवार को इन जिलों में दर्ज की गई तेज बारिश

रविवार को पटना, नालंदा, सीवान, जहानाबाद, दरभंगा, बेतिया और छपरा में तेज बारिश दर्ज की गई. पटना और दरभंगा जैसे शहरों में कुछ ही समय की बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं. दरभंगा में मात्र 30 मिनट की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बिजली की चपेट में आने से दो की मौत

वहीं, बारिश के साथ वज्रपात भी जानलेवा साबित हुआ. नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बिगहा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुरजा देवी (45) की मौत हो गई. दूसरी घटना बक्सर जिले के कुकुरभुंका गांव की है, जहां खेत से लौट रहा 12 वर्षीय मोहित कुमार बिजली गिरने से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

अगले 24 घंटे में तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

तय समय से पहले पहुंचा मानसून, प्रशासन अलर्ट मोड पर

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से पहले ही पूरे भारत को कवर कर लिया है. आमतौर पर यह प्रक्रिया 8 जुलाई तक पूरी होती है, लेकिन इस बार 29 जून को ही मानसून देशभर में फैल गया. विशेषज्ञों के अनुसार, इससे खरीफ फसलों की बुआई तेज होगी और जलस्तर में सुधार आएगा. राज्य में लगातार बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है और आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

Also Read: बिहार में तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, अब नेपाल तक का सफर होगा आसान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन