Bihar Ka Mausam: बिहार के 13 जिलों में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Dec 2025 2:55 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने लेटेस्ट अपडेट में बताया है कि अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. आइये जानते हैं बिहार के किन-किन जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने राज्य में कोहरे को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, रोहतास, कैमूर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, गया, औरंगाबाद, बांका और भागलपुर जिलों के कुछ हिस्सों में कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इन इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने से वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कोहरे के समय वाहन चलाते समय हेडलाइट और फॉग लाइट का सही इस्तेमाल करें. तेज रफ्तार से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें. बुजुर्गों और बच्चों को सुबह के समय बाहर निकलने से बचाने की भी सलाह दी गई है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सप्ताह तक बिहार का मौसम साफ और सूखा रहेगा. इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.

कोहरे की वजह से ठंड और ज्यादा महसूस होगी. सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में शीतलहर चलने की आशंका है.

शीतलहर के कारण दिन और रात दोनों समय तापमान नीचे जाएगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! पटना की हवा हुई दमघोंटू, एयरपोर्ट–वेटनरी इलाके में सांस लेना भी खतरनाक

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन