बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार! तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jul 2025 6:47 AM

विज्ञापन

Rain Alert

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पटना समेत कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शुक्रवार को मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.

बांका में सर्वाधिक बारिश, नवादा में जलजमाव

बीते 24 घंटे के दौरान बांका जिले में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सर्वाधिक रही. हाजीपुर, जमुई और नवादा में भी गुरुवार सुबह से तेज बारिश हुई, जिससे नवादा में कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसके विपरीत, राजधानी पटना में तेज धूप रही, जिससे उमस में इजाफा हुआ.

पटना में उमस वाली गर्मी, हल्की बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच बना रहेगा. शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दोपहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे उमस में और वृद्धि हो सकती है.

छपरा सबसे गर्म, बंगाल-ओडिशा से मानसूनी असर

पिछले 24 घंटे में छपरा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बंगाल और उत्तर ओडिशा के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बिहार के दक्षिणी और मध्य जिलों पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है.

पूर्वी-पश्चिमी बिहार में बनी रहेगी बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की टर्फ रेखा इस समय बीकानेर से होते हुए दीघा और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो बिहार के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में नमी बनाए रखने में सहायक है. जमुई, गया, और बांका जैसे जिलों में इस कारण बारिश के आसार हैं.

साथ ही मध्य असम और मध्य प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से पूर्वी और पश्चिमी बिहार के जिलों- जैसे सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, भोजपुर और बक्सर में भी मानसूनी बारिश की स्थिति बनी रहेगी.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP, केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- जीतकर बनाएंगे सरकार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन