Bihar Rain Alert: बिहार में एक्टिव हुआ मानसून! इन 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Jun 2025 6:49 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके चलते अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है, जबकि नेपाल में हो रही मूसलधार बारिश का असर बिहार की नदियों पर साफ नजर आ रहा है. कई इलाकों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और इसका असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है. मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 31 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इनमें 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. अगले 24 घंटों के भीतर कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

अररिया बना रिकॉर्डधारी

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश अररिया में दर्ज की गई, जहां 132.4 मिमी बारिश हुई. किशनगंज (78 मिमी), सीतामढ़ी (68 मिमी), रोहतास (54.6 मिमी) और भागलपुर (54.2 मिमी) में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई है.

कोसी और बागमती उफान पर

नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों पर साफ दिखने लगा है. कोसी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. सीवान के गोपालपुर में नहर का बांध टूट गया, जिससे स्थानीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा मार्ग पर 2 फीट तक पानी भर गया है.

मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटरा पीपा पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. हालात नहीं सुधरे तो 20 से अधिक गांव मुख्यालय से कट जाएंगे. लोगों को या तो 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी या नाव का सहारा लेना होगा.

बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा

संभावित बाढ़ को देखते हुए लोगों में दहशत का माहौल है. अनुमान है कि करीब 2 लाख आबादी प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर, झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों पर पड़ रहा है. नालंदा और जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं. 6 स्थानों पर तटबंध और बांध क्षतिग्रस्त होने की खबर है.

सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में हैं, लेकिन अगर बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

Also Read: पटना से दिल्ली सिर्फ 9 घंटे में! देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी शुरू

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन