Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 48 घंटे में बारिश की चेतावनी, जानिए कब से कम हो सकेगी ठंड

बिहार में अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी
Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, ठंड के बीच बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अभी सुबह और शाम के दौरान ज्यादा ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से बड़ी राहत मिल जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने ठंड के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग की माने तो, अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी हो सकती है. पटना में भी कहीं-कहीं हल्के बादल रह सकते हैं. विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग की माने तो, 4 फरवरी को किसी भी जिले में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई.
लेकिन 5 फरवरी को बिहार के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपपर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है. इन सभी जिलों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है.

बिहार में कोहरे की स्थिति का कारण?
बिहार में बन रही कोहरे की स्थिति को लेकर वैज्ञानिकों की ओर से बताया गया कि उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, जिसकी वजह से नमी बनी हुई है. हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडी सतह से टकराकर पानी की बूंद में बदल जा रही है. इसके बाद कोहरे की स्थिति बन जा रही.
कब से कम हो सकती है ठंड?
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 10 फरवरी के बाद ठंड कम हो सकती है. पटना में मौसम को लेकर संभावना जताई गई कि सुबह के वक्त कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. इसके साथ ही बुधवार को राज्य का तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. गुरुवार को 17.9 और शुक्रवार को 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान रह सकता है.
Also Read: Anant Singh: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार के छुए पैर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




