Bihar Rain Alert: बिहार के इन 26 जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Jul 2025 6:40 AM

विज्ञापन

Bihar Rain Alert (सांकेतिक फोटो)

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बरस नहीं रहा है. मौसम विभाग ने 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, मगर जुलाई में सामान्य से कम बारिश और अधिक तापमान का पूर्वानुमान लोगों की चिंता बढ़ा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की दस्तक भले ही समय पर हुई हो, लेकिन इसके असर ने अभी तक उम्मीद के मुताबिक राहत नहीं दी है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 26 जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है. हालांकि जुलाई महीने के लिए जो पूर्वानुमान जारी हुआ है, वह राहत देने वाला नहीं, बल्कि चिंता बढ़ाने वाला है.

कम बारिश, ज्यादा उमस

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जुलाई 2025 में बिहार के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. आमतौर पर इस महीने राज्य में औसतन 340.5 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार मानसून की धीमी रफ्तार के कारण यह आंकड़ा कम रह सकता है.

इससे पहले जून महीने में भी 36% कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी. सामान्यतः जून में 174.8 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल केवल 113.6 मिमी वर्षा ही हुई. इसका सीधा असर खेतों की तैयारी और धान की बुवाई जैसे कृषि कार्यों पर पड़ा है.

तापमान में बढ़ोतरी से बढ़ेगी बेचैनी

जुलाई में जहां एक ओर बारिश की कमी रहेगी, वहीं दूसरी ओर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है. इससे आम लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. बीते 24 घंटों में दरभंगा सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बांका में सबसे कम 32.2 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसमी सिस्टम सक्रिय, फिर भी असर सीमित

फिलहाल मानसून की ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जबकि पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के गंगा मैदानी इलाकों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और आसपास के इलाकों में सक्रिय है, जो अगले 24 घंटे में बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश ला सकता है.

किसानों को सावधानी बरतने की अपील

लेकिन इन सिस्टम्स के बावजूद भी राज्य में व्यापक और संतुलित वर्षा की संभावना कम है. आने वाले दिनों में किसानों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक कृषि रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है. बिहार में इस बार मानसून की चाल थोड़ी सुस्त जरूर है, लेकिन उसकी नजर अब भी आसमान पर टिकी है.

Also Read: बिहार के किसान उगा रहे थाइलैंड, केन्या और अमेरिका के महंगे आम, 2 हजार से लेकर लाखों रूपये तक है कीमत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन