Bihar Ka Mausam: अगले 4 दिन थर-थर कांपेगा बिहार, इन 25 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, शिमला जैसी पड़ेगी ठंड

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Jan 2026 12:52 PM

विज्ञापन

बिहार में अगले 4 दिनों के लिए चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 4 दिनों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही इन जिलों में शिमला जैसी ठंड पड़ने की संभावना है. रात के वक्त बर्फीली हवाएं महसूस की जा सकती है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंडी हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. रात में ठंडी बर्फीली हवाएं लोगों को खूब सता रही. इस बीच मौसम विभाग ने पूरे बिहार को अगले 4 दिनों के लिए अलर्ट कर दिया है. मौसम विभाग की तरफ से 8 जनवरी को 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन सभी जिलों में कोल्ड डे और घने कुहासे की स्थिति बनी रहेगी. इस तरह से ठंड का डबल अटैक रहेगा. शिमला जैसी ठंड लोगों को महसूस हो सकेगी.

इन 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन 25 जिलों में ठंड के डबल अटैक को लेकर चेतावनी जारी की है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, सिवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है. इन सभी जिलों कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में रहा. यह न्यूनतम तापमान इस सीजन में पूरे बिहार में अब तक का सबसे कम रहा है. खास बात यह रही कि पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री से 9.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

अलग-अलग जिलों में कितना रहा तापमान?

आईएमडी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गयाजी और बोधगया में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, राजगीर और नालंदा में 5.5, जीरादेई में 5.7, समस्तीपुर में 6.3, औरंगाबाद में 6.4, भागलपुर और वाल्मीकिनगर में 6.6, छपरा में 6.8 और डेहरी में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है.

राज्य में रात में ठंड और बढ़ने के आसार हैं. आईएमडी के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट पूर्वानुमान है. कई जगह खासतौर पर उत्तरी बिहार के जिलों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है.

पटना में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में भी अगले कुछ दिनों तक ठंड की स्थिति वर्तमान की तरह बनी रहेगी. पटना में कनकनी की वजह से लोगों की हालत खराब हो रखी है. आज सुबह से कई इलाकों में घना कोहरा दिखा. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिली. मंगलवार को भी सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर तक धूप खिली. लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से दिनभर कनकनी महसूस हुई. शाम-शाम तक लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार के 57 सब रजिस्ट्रार को इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस, जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा है गंभीर मामला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन