Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में फिर बिगड़ेंगे मौसम के हालात, कल इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Jul 2025 9:45 AM
Bihar Heavy Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में फिर मौसम बिगड़ने वाला है. कल बिहार के कई जिलों में भयंकर बारिश के साथ आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. खासकर सीमांचल इलाके में भयंकर बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है.
Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. अगले 24 घंटे में मौसम में परिवर्तन को लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी कि 20 जुलाई को आंधी के साथ तेज बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. छपरा, सिवान, भागलपुर समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. खासकर सीमांचल इलाके में भयंकर बारिश होने की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका जिले के कुछ इलाके शामिल हैं. इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. वहीं, अन्य जिलों की बात करें तो, लगभग सभी जिलों में वज्रपात गिरने की संभावना बनी रहेगी. इसके साथ ही बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
सीमांचल इलाके के लिए अलर्ट
वहीं, दूसरी तरफ सीमांचल इलाके के जिले अररिया और किशनगंज में कल (रविवार) भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो, सोमवार को भी कोसी और सीमांचल के जिलों में भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो अगले पूरे सप्ताह में मानसून एक्टिव रहेगा. खासकर उत्तर बिहार में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है.
आज कोई अलर्ट नहीं
वहीं, आज के मौसम की बात करें तो, भारी बारिश को लेकर किसी भी जिले में अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, कुछ जिलों छिटपुट बारिश हो सकती है. यानी कि, आज मानसून की सक्रियता कुछ खास देखने के लिए नहीं मिलेगी. लेकिन, कल (20 जुलाई) मौसम करवट लेगा और कई जिलों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
कई नदियों में आया उफान
इधर, पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफन आई है. कोसी, गंगा, सोन, पुनपुन, फल्गु समेत कई छोटी-बड़ी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. कई नदियां तो खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है. जिसके कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि, जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और तटीय इलाकों पर लगातार निगरानी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










