Bihar Flood: बिहार में फिर उफनाई कोसी समेत ये नदियां, पटना में गंगा-पुनपुन भी लाल निशान के पार...

Bihar Flood Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Flood: पटना में गंगा और पुनपुन नदी फिर से लाल निशान के पार बह रही है. कोसी और गंडक नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है. जानिए क्या है बाढ़ का ताजा हाल
Bihar Flood: पटना में गंगा और पुनपुन नदियां एक बार फिर से लाल निशान के पार बह रही हैं. बिहार में कोसी और बूढ़ी गंडक नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. गंगा, पुनपुन, कोसी और बूढ़ी गंडक, सोन सहित गंडक नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है. जल संसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है.
बक्सर और पटना में गंगा का हाल
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर नीचे थी. इसमें 67 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है. पटना के दीघाघाट में गंगा खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर नीचे थी. इसमें 37 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है. पटना के गांधीघाट में गंगा खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर थी. इसमें 37 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है.
ALSO READ: यूपी के कानपुर से बिहार पहुंचता है कारतूस का खेप, मौत के सामान का ‘सेंटर प्वाइंट’ बना है यह जिला…

भागलपुर में गंगा का हाल
पटना के हाथीदाह में गंगा खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर थी. इसमें 25 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है. भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से 89 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी. इसमें 34 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है. कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर थी. इसमें 40 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है.
सोन, पुनपुन, घाघरा, गंडक और बूढ़ी गंडक का हाल
पटना जिले के मनेर में सोन नदी खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर नीचे थी. इसमें 67 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है. श्रीपालपुर में पुनपुन नदी खतरे के निशान से 121 सेंटीमीटर ऊपर थी. इसमें कमी की संभावना है. सीवान के दरौली में घाघरा खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर नीचे थी. इसमें चार सेंटीमीटर कमी की संभावना है. सीवान के गंगपुर सिसवन में घाघरा खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर नीचे थी. इसमें 12 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है. गोपालगंज के डुमरियाघाट में गंडक नदी खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर नीचे थी. इसमें नौ सेंटीमीटर कमी की संभावना है. खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर थी. इसमें 15 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है.
बागमती और कोसी नदी का जलस्तर
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में बागमती नदी खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर नीचे थी. इसमें पांच सेंटीमीटर कमी की संभावना है. खगड़िया जिले के बलतारा में कोसी नदी खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर थी. इसमें 18 सेंटीमीटर कमी की संभावना है. कटिहार जिले के कुरसेला में कोसी नदी खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर थी. इसमें 11 सेंमी वृद्धि की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




