ePaper

Bihar Flood Relief: सीएम नीतीश ने 6.5 लाख परिवारों को भेजे 456 करोड़, बोले– राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का

Updated at : 20 Aug 2025 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar

Nitish Kumar

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि भेजकर साफ संदेश दिया कि “राज्य का खजाना सबसे पहले आपदा पीड़ितों का है.

विज्ञापन

Bihar Flood Relief: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की मदद के लिए बिहार सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है. सीएम नीतीश कुमार ने 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार से ज्यादा परिवारों को प्रति परिवार 7 हजार रुपये की दर से कुल 456 करोड़ 12 लाख रुपये डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए ट्रांसफर किए.

सीएम ने किया राहत राशि का ट्रांसफर

पटना स्थित 1 अणे मार्ग आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने ‘संकल्प’ से बाढ़ राहत की राशि का डिजिटल ट्रांसफर किया. उन्होंने कहा कि “आपदा पीड़ितों की मदद हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य के खजाने पर उनका पहला हक है.”

गंगा और अन्य नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से 12 जिलों के 66 प्रखंडों की लगभग 38 लाख आबादी प्रभावित हुई है. इनमें भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और नालंदा शामिल हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने किया राहत राशि का ट्रांसफर

अब तक हुए राहत कार्य

2.19 लाख पॉलीथीन शीट्स और 57 हजार से अधिक ड्राई राशन पैकेट बांटे गए.

14 राहत शिविरों में 15 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं.

सामुदायिक रसोई में 85 लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया गया.

चिकित्सा और पशु चिकित्सा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं.

सीएम की अपील और चेतावनी

नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि सितंबर में भी नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका बनी रहती है. उन्होंने निर्देश दिया कि “किसी भी परिस्थिति में पीड़ित परिवारों को समय पर राहत और सुरक्षा मिलनी चाहिए.”

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. संबंधित जिलों के डीएम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत

Also Read: Beldaur Vidhansabha: बेलदौर विधानसभा के मतदाताओं को है विकास की आस,नहीं टूटा है उनका सरकार पर विश्वास

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन