Bihar Farmer Registry: बिहार में 2, 3, 4, 5 और 6 फरवरी को मिशन मोड में होगी फार्मर रजिस्ट्री, टारगेट पूरा करने पर मिलेगा इनाम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Jan 2026 10:03 AM
बिहार में 2 से 6 फरवरी तक होगी फार्मर रजिस्ट्री
Bihar Farmer Registry: बिहार में एक बार फिर मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री होगी. 2 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. इस बार खास बात यह है कि जिलों के लिए इनाम भी घोषित किया गया है. अगर कोई जिला 50 प्रतिशत रजिस्ट्री पूरा करेगा तो उसे 15 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.
Bihar Farmer Registry: बिहार में किसानों की डिजिटल पहचान बने, इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है. राज्य में फिर मिशन मोड में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री होगी. ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस सिस्टम से जोड़ा जायेगा. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ से यह आदेश दिया गया है. इस बार तो बिहार सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए इनामी योजना भी शुरू कर दी है.
जिलों के लिए ये इनाम घोषित
जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि जो जिले पीएम किसान योजना से लाभ पाने वाले किसानों का 50 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य पूरा करेंगे तो उन्हें सरकार से 15 लाख रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा. इसके साथ ही जो जिले 35 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य पूरा करेंगे, उन्हें 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. इससे सरकार का मकसद अभियान को सफल बनाना है.
मुख्य सचिव ने डीएम को दिया ये आदेश
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यह भी बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी. पहले कॉमन सर्विस सेंटर, वसुधा केंद्रों के जरिए ली जाने वाली 15 रुपए की सेवा शुल्क भी अब नहीं ली जाएगी. मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया कि वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों में से 50 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित समय-सीमा के अंदर सुनिश्चित करें.
किसानों को मिलेंगे ये फायदे
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के बाद कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं का फायदा उन्हें मिल सकेगा. न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर किसी उत्पादों की बिक्री में आसानी होगी. फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक क्षति का मुआवजा करने में सुविधा, हर किसान की अपनी डिजिटल पहचान, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का बिना किसी रुकावट फायदा लेने में आसानी हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










