बिहार के फेमस कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, अपार्टमेंट के गेट पर सिर में मारी थी गोली
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jul 2025 8:35 PM
gopal khemka shooter arrested
Gopal Khemka Murder: पटना के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. हत्या में शामिल शूटर उमेश उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके पास से हथियार और बाइक भी बरामद की है.
Gopal Khemka Murder: पटना में हुए चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. हत्या के मुख्य आरोपी शूटर उमेश उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पटना सिटी का रहने वाला है और उस पर पहले से तीन हत्या के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार भी बरामद कर लिए हैं. इस हत्याकांड पर पटना पुलिस कल मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करेगी.
अपार्टमेंट के बाहर हुई थी गोलीबारी
घटना 4 जुलाई की रात की है, जब पटना के नामचीन कारोबारी गोपाल खेमका को उनके कटारुका निवास अपार्टमेंट के गेट के ठीक सामने गोली मार दी गई थी. खेमका देर रात बांकीपुर क्लब से अपनी गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए लौट रहे थे. जैसे ही वह अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए बैठे हमलावर ने उनके सिर में गोली मार दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास हुई थी. खेमका को परिजन आनन-फानन में मेडिवर्सल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
शातिर और पेशेवर अपराधी है उमेश
गिरफ्तार शूटर उमेश उर्फ विजय का आपराधिक इतिहास लंबा है. वह पेशेवर अपराधी है और उस पर पहले से हत्या के तीन संगीन केस दर्ज हैं. पुलिस का मानना है कि खेमका की हत्या में उसकी भूमिका सिर्फ एक शूटर के रूप में नहीं, बल्कि योजनाकार के रूप में भी हो सकती है. अब पुलिस उसके अन्य नेटवर्क और हत्या की साजिश से जुड़े पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.
आगे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमेश की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के मास्टरमाइंड और सुपारी देने वाले शख्स तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. हत्याकांड के पीछे व्यावसायिक रंजिश या अन्य निजी दुश्मनी की भी जांच की जा रही है.
Also Read: बिहार के फेमस ‘स्नेक मैन’ को वैशाली में कोबरा ने काटा, मौत का Live Video आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










