ePaper

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, अलग-अलग दलों के 280 BLA को मिली ट्रेनिंग

Updated at : 16 Apr 2025 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Election Commission of India

Election Commission of India

Bihar Elections 2025: नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में बिहार के 10 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से जुड़े लगभग 280 बीएलए हिस्सा ले रहे हैं. बीएलए वोटर लिस्ट सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर ECI ने बूथ लेवल एजेंटों (BLA) का ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है. ईसीआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पहली बार बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है.

Eci प्रेस रिलीज

ट्रेनिंग के बाद अच्छे से जिम्मेदारी निभाएंगे BLA

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया में बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका पर कहा कि यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उन्हें जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, मतदाता पंजीकरण नियम 1960, चुनाव संचालन नियम 1961 और ईसीआई के दिशानिर्देशों के तहत अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में मदद करेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वोटर लिस्ट बनाने में अहम योगदान

बीएलए को उनकी नियुक्ति, भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई. ट्रेनिंग प्रोग्राम में बीएलए को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी पहलुओं के बारे में बताया गया, जिसमें मतदाता सूचियों की तैयारी, अपडेट और संशोधन तथा संबंधित प्रपत्र और प्रारूप शामिल हैं.

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के अनुसार बिना गलती के वोटर लिस्ट सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

इसके अलावा, अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशन के बाद असंतुष्ट होने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24(ए) और 24(बी) के तहत पहली और दूसरी अपील के प्रावधानों के उपयोग के बारे में भी ट्रेनिंग दिया गया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन