Bihar Election Voting: खान सर ने पटना में वोट डाला, जानें क्यों किया नोटा का जिक्र

khan sir
Bihar Election Voting: शिक्षक खान सर ने गुरुवार को पटना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान के बाद युवाओं से उन्होंने मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है, फिर भी मतदान करें.
मुख्य बातें
Bihar Election Voting: पटना. लोकप्रिय यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने गुरुवार को पटना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी है और मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है. यही वह पल है जब अमीर और गरीब समान होते हैं. अगर कोई मतदान नहीं करता, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में जीने का क्या लाभ, यदि हम वोट ही न डालें?’’
Bihar Voting: ऐसे व्यक्ति को वोट दें जो अच्छा हो
मतदाताओं से सोच-समझकर उम्मीदवार चुनने की अपील करते हुए खान सर ने कहा, ‘‘वोट समझदारी से दें, जिसे आप सही उम्मीदवार समझते हैं, उसे चुनें. कोशिश करें कि अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति को वोट दें जो अच्छा हो और शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देता हो.’’ जब उनसे कहा गया कि वह मतदाताओं को क्या संदेश देना चाहते है, तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक पसंद से अधिक महत्वपूर्ण मतदान में भाग लेना है.
Bihar Voting: नयी पीढ़ी को आगे आना चाहिए
उन्होंने कहा, ‘‘जिस पार्टी का आप समर्थन करते हैं, उसे वोट दें, लेकिन बाहर निकलकर मतदान जरूर करें. अगर कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है, तो नोटा दबाएं पर वोट जरूर डालें. खासकर, युवाओं में कम मतदान करने की प्रवृत्ति दिख रही है. इस धारणा को तोड़ना होगा और नयी पीढ़ी को आगे आना चाहिए.’’ बिहार में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पूरे राज्य में मतदान जारी है. राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है.
Also Read: Bihar Election 2025: बिहार भाजपा में नयी पीढ़ी की राजनीति, 16 पुराने विधायक हुए बेटिकट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




