Bihar Election 2025: …तो अब मैथिली ठाकुर भी लड़ेंगी चुनाव! बताईं किस सीट से लड़ना चाहेंगी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Oct 2025 9:26 AM
बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकतीं हैं मैथिली ठाकुर
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है. पवन सिंह और उनकी पत्नी के बाद एक और भोजपुरी कलाकार की राजनीति में एंट्री हो सकती है. दरअसल, बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर भी इस बार चुनाव लड़ सकतीं हैं. मीडिया के सामने उन्होंने मनपसंद की सीट भी बता दी है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है. सियासी हलचल भी तेज हो गई है. इस बीच खबर है कि बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर भी इस बार चुनाव लड़ सकतीं हैं. दरअसल, मैथिली ठाकुर ने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान काफी कुछ बातें कही. हालांकि, मैथिली ठाकुर की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई. लेकिन अगर वे चुनाव लड़ती हैं तो कौन सी सीट उनके मनपसंद की है, उसे लेकर जानकारी दी.
नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से क्या हुई बात?
पत्रकारों की तरफ से चुनाव लड़ने को लेकर ही मैथिली ठाकुर से सवाल किया गया. जिस पर मैथिली ठाकुर ने कहा, मैं टीवी पर देख रही हूं. मैं बिहार गई थी. इस दौरान नित्यानंद राय जी और विनोद तावड़े जी से भी मिलने का मौका मिला. बिहार के भविष्य को लेकर मुलाकात के दौरान बहुत सारी बातें हुई. बिहार में क्या कुछ चल रहा. देखते हैं अभी, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
किस मनपसंद सीट से लड़ना चाहेंगी चुनाव?
इसके बाद जब सीट को लेकर मैथिली ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैं अपने क्षेत्र में ही जाना चाहूंगी क्योंकि वहां से मेरा जुड़ाव है. अगर अपने गांव से ही शुरुआत होगी तो मुझे काफी कुछ सीखने मिलेगा, लोगों से मिलना-बातें करना, मुझे ज्यादा समझ आयेगा. मालूम हो मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की निवासी हैं. चर्चा है कि बीजेपी के टिकट पर मैथिली ठाकुर बेनीपट्टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकतीं हैं. फिलहाल बेनीपट्टी से बीजेपी के विधायक विनोद नारायण झा हैं.
अन्य सवाल पर भी खुलकर दिया जवाब
मैथिली ठाकुर ने बातचीत के दौरान यह भी कहा, देश के विकास के लिए जो कुछ भी संभव हो सके, उसके लिए योगदान दे सकती हूं. इस तरह से मैथिली ठाकुर ने खुलकर पत्रकारों के सामने अपनी बात रखीं. हालांकि, वे चुनाव लड़तीं हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी. लेकिन, इससे पहले अटकलों का सिलसिला जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










