Bihar Election 2025: गणना फॉर्म जमा करने में ये जिला रहा फर्स्ट, जानिए टॉप 5 में हैं कौन-कौन…

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar Election 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Election 2025: बिहार विधानससभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग एक्शन मोड में है. इस बीच मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. वोटर सत्यापन में वैशाली जिला अव्वल रहा. इसके साथ ही टॉप 5 जिलों की भी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में अब से बस कुछ ही महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है. जिसकी तैयारी में चुनाव आयोग जुटा हुआ है. इसके साथ ही आयोग फुल एक्शन मोड में दिख रहा. इस बीच बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. ताकि, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न हो सके. ऐसे में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर शनिवार को शाम 7 बजे तक 1,12,01,674 गणना फॉर्म वोटर्स की ओर से मिले. जिसके बाद टोटल अपलोड किए गए गणना फॉर्म की संख्या 23,90,329 रही. इसमें से 23, 14,602 फॉर्म बीएलओ के माध्यम से अपलोड किए गए तो वहीं 75, 789 फॉर्म आम मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन अपलोड किए गए.

वैशाली जिला रहा फर्स्ट

वहीं, बीएलओ और मतदाताओं की ओर से गणना फॉर्म जमा किए जाने के बाद टॉप 5 जिले की लिस्ट भी बता दी गई है. जानकारी के मुताबिक, वोटर सत्यापन के लिए बिहार का वैशाली जिला टॉप पर रहा. वैशाली में सबसे ज्यादा 1,78,474 गणना फॉर्म जमा किए हैं. इसके साथ ही अन्य 4 जिलों की बात करें तो, पटना में 1,69,846, पूर्वी चंपारण में 1,46,007, नालंदा में 1,37,384, समस्तीपुर में 1,05,183 गणना फॉर्म वोटर्स की तरफ से जमा किए गए. इतना ही नहीं, सबसे कम फॉर्म जहां से जमा किए गए हैं, उसका भी नाम सामने आया है. दरअसल, कहा जा रहा है कि, लखीसराय जिले में सिर्फ 4,674 फॉर्म जमा किए गए हैं.

चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा

बता दें कि, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी, राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए और स्वयंसेवक मिलकर पूरे तरीके से यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि, ऐसे कोई भी वोटर ना छूटें, जो कि इसके पात्र हैं. खबर की माने तो, गणना फॉर्म वितरण का आंकड़ा भी बढ़कर 93.57 प्रतिशत हो गया है. इस तरह से लगातार वोटर सत्यापन को लेकर काम किया जा रहा है. इसे लेकर बिहार की राजनीति में जोरदार सियासत भी देखने के लिए मिल रही है. लेकिन, चुनाव आयोग लगातार सक्रिय है और अभियान को जल्द पूरा करने की कवायद में जुटे हैं.

Also Read: Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश ने बिहार में लाई आफत, गंगा, गंडक, कोसी के साथ ये नदियां उफान पर… अलर्ट जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन