Bihar Election 2025: जेन जी को उकसा रहे राहुल गांधी, पूर्णिया में बोले- भाजपा कर रही बिहार में ‘चुनाव चोरी’ की कोशिश, इसे रोकें

Rahul Gandhi
Bihar Election 2025: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार का ‘‘चुनाव चोरी ’’ करने की कोशिश कर रही है.
Table of Contents
Bihar Election 2025: पूर्णियां की जनसभा में राहुल गांधी ने युवाओं और ‘जेन जेड’ का आह्वान किया कि भाजपा और निर्वाचन आयोग के ‘‘वोट चोरी’’ करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए मुश्तैद रहें. राहुल गांधी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘हमने ऐसा सबूत दिया है कि भाजपा और निर्वाचन आयोग उसका कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं.’’
Bihar Election 2025: राहुल गांधी बोले- बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश
राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘भाजपा ने हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ का चुनाव चोरी किया, लोकसभा का चुनाव चोरी किया. अब ये बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं. इन लोगों ने महागठबंधन के वोटरों के नाम काटे हैं और फर्जी लोगों के नाम जोड़े हैं. ये लोग पूरा दम लगाकर चुनाव चोरी करने की कोशिश करेंगे.
‘‘बिहार के युवाओं और जेन जेड की जिम्मेदारी’’
राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘बिहार के युवाओं और जेन जेड की जिम्मेदारी है कि संविधान को बचाना है. अगर भाजपा और निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ करने की कोशिश करें तो आपको उन्हें रोकना होगा.’’ राहुल गांधी ने ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए बुधवार को हरियाणा की मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े सामने रखे थे और दावा किया था कि पिछले साल अक्टूबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव को 25 लाख फर्जी मतों के जरिये चोरी किया गया था.
राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया था. हालांकि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उनके आरोपों को निराधार बताया था. उन्होंने बिहार से पलायन होने और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने युवाओं को ‘‘देश का मजदूर’’ बना रखा है. गांधी ने दावा किया कि बिहार में स्वास्थ्य सेवा इतनी बदहाल है कि अस्पताल में मरीजों का उपचार नहीं होता, बल्कि उनकी मौत होती है. राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन चाहता है कि एक दिन ऐसा आए कि मोबाइल फोन ‘मेड इन चाइना’ नहीं, बल्कि ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो.
Also Read: Bihar Election 2025: फर्स्ट टाइम वोटर्स ने शिक्षा-रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर किया मतदान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










