ePaper

Bihar Election 2025: फर्स्ट टाइम वोटर्स ने शिक्षा-रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर किया मतदान

Updated at : 06 Nov 2025 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2025 first Phase voting

जानिए फर्स्ट टाइम वोटर्स क्या बालीं

Bihar Election 2025: Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. मतदान के दौरान युवाओं का उत्साह चरम पर दिख रहा है. पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा मतदाताओं ने मतदान को गर्व और जिम्मेदारी का क्षण बताया. फर्स्ट टाइम वोटर्स ने शिक्षा-रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर मतदान करने की बात कही.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार के 18 जिले में सुबह सात बजे से मतदान जारी है. 121 विधानसभा के फर्स्ट टाइम वोटर्स उत्साहपूर्वक मतदान कर रही हैं. मतदान करने वाली वोटर्स ने कहा कि अच्छी सरकार बनाने के लिए वोट देना बहुत ही जरूरी है. वोट देना हमारा अधिकार है. उन्होंने उंगली दिखाते हुए कहा कि वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही इस बात का सबूत होती है कि आपने वोट डाल दिया है, ताकि कोई दोबारा वोट न डाल सके. आइए जानते है पहली बार वोट डालने वाली लड़कियों ने क्या कुछ कहा-

राजपुर विधानसभा की निकिता ने पहली बार किया मतदान

बक्सर जिला के राजपुर विधानसभा के बूथ संख्या 330 उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. इस बूथ पर पहली बार वोट करने पहुंची निकिता ने कहा कि पहली बार मैं मतदान किया है. मैं मतदान इसलिए किया हूं कि इसबार जो भी सरकार बनेगी. वह शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य पर काम करेगी. मैं भी चाहती हूं कि मुझे भी नौकरी मिले, ताकि मैं भी अपने माता पिता के लिए कुछ कर सकें.

निकिता कुमारी

अमृता कुमारी ने पहली बार नौकरी के लिए की वोटिंग

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधानसभा के मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है. गंडक दियारा स्थित हुसेपुर रत्ती गांव कभी नक्सलियों का गढ़ था, लेकिन अब यहां के लोग बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे है. बूथ संख्या 169 पर पहली बार वोट डालने जा रही अमृता कुमारी ने कहा कि मतदान केंद्र पर बेहतर व्यवस्था की गई है. शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करना गर्व और खुशी की बात है. अमृता कुमारी ने बताया कि इसबर मैं मतदान नौकरी और शिक्षा के लिए कर रही है.

नेहा कुमारी

पहली बार मतदान करने वाली लड़कियों में दिखा खासा उत्साह

बाढ़ विधानसभा के बूथ संख्या 155 पर पहली बार अपने मत देने पहुंची नृत्यांगना गौरी भारद्वाज बीएचयू की भरतनाट्यम की छात्रा हैं, जो आज ही बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस से बख्तियारपुर उत्तरी और सीधे बूथ पर पहुंचकर मतदान किया. वहीं मतदान केंद्र संख्या 140 मणि बालगुदर पर पहली बार युवती ने वोट दी. युवती ने अपना नाम निकिता बताया. युवती ने कहा कि इस बार हम अच्छे सरकार चुनेंगे, ताकि हम लोगों को रोजगार दे सकें.

पहली बार वोट करने वाली युवतियां

शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहली बार किया मतदान

बक्सर एमपी उच्च विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने पहुंची नेहा कुमारी ने कहा कि हम सभी लोगों से अपील कर रही हूं कि वे अपने अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्र पर पहुंचे और अच्छी सरकार चुनने के लिए वोट करें.

शिल्पी गौतम

बक्सर की सिल्पी गौतम ने कहा कि पहली बार मतदान करके मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है. इसबर मतदान शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मतदान किया है. वहीं शिल्पी गौतम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अच्छी सरकार चुनने के लिए जनता को वोट देने के लिए घरों से निकलना होगा, ताकि वह अपने क्षेत्र के अच्छे विधायक चुन सकें. अच्छे विधायक ही क्षेत्र का विकास कर सकते है.

Also Read: Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज की वोटिंग में तनाव, कहीं BJP कार्यकर्ता हिरासत में तो कहीं मारपीट में नेताओं का फूटा सिर

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन