ePaper

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं, जदयू ने 4 महिलाओं को दिया टिकट

Updated at : 15 Oct 2025 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025: नीतीश कुमार की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं, जदयू ने 4 महिलाओं को दिया टिकट

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ने चार महिलाओं को मैदान में उतारा है, जिनमें एक कोमल सिंह हैं. कोमल सिंह लोजपा की सांसद वीणा देवी की बेटी हैं. पार्टी ने उन्हें गायघाट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: पटना. एनडीए में सीटों को लेकर चल रही खींचतान के बीच जनता दल यूनाइटेड ने 57 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में जदयू ने दो विधायकों का टिकट कट गया है, जबकि 27 नये चेहरों को पार्टी ने मौका दिया है. जबकि 35 विधायकों को फिर से मैदान में उतारा गया है, जिनमें 5 कैबिनेट मंत्री हैं. जदयू ने पहली लिस्ट में कुछ ऐसी सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं जिन सीटों पर चिराग पासवान दावा कर रहे थे. ऐसे में अब देखना होगा कि चिराग पासवान जब अपनी सूची जारी करते हैं तो इन सीटों पर उम्मीदवार उतारते हैं या नहीं.

लोजपा सांसद की बेटी को नीतीश ने दिया टिकट

जदयू की पहली सूची कुछ मायनों को काफी खास है. पहली सूची में सामाजिक संतुलन को बनाये रखने की कोशिश तो हुई है, लेकिन 57 उम्मीदवारों में एक भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार नहीं है. अनुसूचित जाति के 10 लोगों को जदयू ने टिकट दिया है, जबकि अतिपिछड़ा वर्ग से 9 लोगों को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने कुर्मी-कुशवाहा समाज से 23 लोगों को उम्मीदवार बनाया है. नीतीश कुमार ने अपने सबसे मजबूत वोट बैंक को भी हिस्सेदारी देने में उदारता नहीं बरती है. 33 प्रतिशत की मांग करनेवाली पार्टी अपने 57 उम्मीदवारों में महज चार महिलाओं को मैदान में उतारा है, जिनमें एक कोमल सिंह हैं. कोमल सिंह लोजपा की सांसद वीणा देवी की बेटी हैं. पार्टी ने उन्हें गायघाट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है.

जदयू की महिला उम्मीदवार

मधेपुरा- कविता साहा
गायघाट – कोमल सिंह
समस्तीपुर – अश्वमेध देवी
विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा

जदयू ने इन विधायकों का काटा टिकट

जदयू ने पहली लिस्ट में अपने दो विधायकों का टिकट काटा दिया है. जदयू ने बरबीघा के वर्तमान विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया है. इनकी जगह पार्टी ने कुमार पुष्पंजय उम्मीदवार बनाया है. जदयू ने कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट भी काट दिया है. यहां से पार्टी ने अतिरेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है. जदयू ने मोरवा, सोनबरसा और राजगीर में उम्मीदवार उतारा है. JDU ने मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद, सोनबरसा से रत्नेश सादा और राजगीर से कौशल किशोर को उम्मीदवार बनाया है.

Also Read: Bihar News: बिहार चुनाव में सितारों की जमघट, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर खुद तो खेसारी अपनी पत्नी को उतारेंगे मैदान में

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन