बिहार में इस दिन से होगा शिक्षकों का ट्रांसफर, ऑनलाइन आवेदन के बारे में जानें

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Education: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए राज्य स्तर पर तीन जिलों के विकल्प लिए जाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 से 13 सितंबर तक चलेगी. मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से 14 से 18 सितंबर तक स्थानांतरण कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Education: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए राज्य स्तर पर तीन जिलों के विकल्प लिए जाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 से 13 सितंबर तक चलेगी. मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से 14 से 18 सितंबर तक स्थानांतरण कर दिया जाएगा. खाली सीटों के आधार पर ही स्थानांतरण हो सकेगा. जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को शामिल किया गया है.

कैमूर में शिक्षकों की संख्या कम

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बांका के बेलहर और जमुई के चकाई में शिक्षकों की अधिक सीटें खाली हैं. कैमूर में भी शिक्षकों की संख्या कम है. उन्होंने बताया कि साफ्टवेयर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता से 98 हजार शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण किया जा चुका है. 25 हजार से अधिक शिक्षकों का पारस्परिक (म्युचुअल) स्थानांतरण किया गया है.

नियुक्त किए गए शिक्षक

शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीआरई-1 से लेकर टीआरई-3 तक दो लाख 33 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. वहीं, 35 हजार से अधिक प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक की नियुक्ति की गई है. बता दें कि दो लाख 50 हजार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाया गया है. अभी बिहार के सरकारी विद्यालयों में पांच लाख 97 हजार शिक्षक कार्यरत हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने अब तक 10 लाख युवाओं को नौकरी दी है. इसमें सबसे अधिक नौकरी शिक्षा विभाग में मिली है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब तक शिक्षकों से लिए आईं 26,500 रिक्तियां

शिक्षा मंत्री ने बताया कि टीआरई-4 के लिए विभिन्न जिलों से अब तक 26 हजार 500 रिक्तियां आई हैं. हालांकि, अभी भी कई सारे जिलों से रिक्तियां आनी बाकी हैं.

इसे भी पढ़ें: पीएमसीएच के नए भवन में शिफ्ट होगा यह विभाग, मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन