Bihar Dengue News: बिहार में डेंगू का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 146 नए मामले, 12 की मौत

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Oct 2024 2:32 PM

विज्ञापन

Bihar Dengue News: बिहार में डेंगू का कहर जारी है. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 146 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं. इनमें से राजधानी पटना में सबसे अधिक 64 मामले दर्ज किए गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Dengue News: बिहार में डेंगू का कहर जारी है. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 146 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं. इनमें से राजधानी पटना में सबसे अधिक 64 मामले दर्ज किए गए हैं. पूरे बिहार में इस वर्ष अब तक 4,976 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं. जबकि 12 मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से पटना में 5 लोगों की मौत हुई है.

पिछले 24 घंटों में डेंगू के 146 नए मामले

पटना के अलावा गया से 8, बेगूसराय से 13, पूर्णिया से 7, औरंगाबाद से 6, सारण से 9, वैशाली से 5, भागलपुर से 2, मुजफ्फरपुर से 3, नालंदा से 3, समस्तीपुर से 1, नवादा से 1, मधुबनी से 3, भोजपुर से 1 मामले सामने आए हैं. इन जिलों के अलावा भी कई अन्य जिलों से डेंगू के नये मरीज मिले हैं.

Also Read: घाटे में डूबा भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक, अब इस बैंक से होगा विलय!

डॉक्टरों ने क्या दी सलाह?

चिकित्सकों ने जनता से अपील की है कि डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और उचित उपचार लें. बुखार होने पर खुद से कोई दवा न लें, केवल पैरासीटामोल का उपयोग करें. डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू के दौरान अन्य दवाओं का गलत इस्तेमाल घातक साबित हो सकता है.

पटना के प्रमुख अस्पतालों में मुफ्त जांच और उपचार

पटना के प्रमुख अस्पतालों – पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स, और आरआईआरआईएम में डेंगू की मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध है. यदि जांच के परिणाम पॉजिटिव आते हैं तो डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन