Patna Crime: बैंक से 52 लाख लूटने वाले अमन शुक्ला की हत्या में पत्नी का हाथ? पटना में मर्डर के बाद घर में दुबक गए थे लोग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jan 2026 4:06 PM
अमन शुक्ला की फाइल फोटो
Patna Crime News: डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. जांच में पत्नी नेहा की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, जिसे लेकर आज पुलिस आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने वाली है.
Patna Crime News: डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है. जांच में सामने आया है कि अमन की पत्नी नेहा इस मामले में अहम भूमिका निभा सकती है. पुलिस को शक है कि नेहा ही शूटरों को अमन की लोकेशन बता रही थी. इसी कड़ी में आज पुलिस अमन की पत्नी नेहा और उसके करीबी दोस्त को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. पुलिस अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है.
मंगलवार को अमन का दाह संस्कार होने की वजह से पुलिस उसकी पत्नी और परिजनों से पूछताछ नहीं कर पाई थी. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि अमन शुक्ला को एक हफ्ते पहले बेऊर जेल से हत्या की धमकी मिली थी. फोन कर साफ कहा गया था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी.
बैंक डकैती कांड में था शामिल
नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलामा गांव का रहने वाला अमन शुक्ला एक रिटायर्ड दरोगा का बेटा था. जून 2020 में उसने अपने गिरोह के साथ बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 52.38 लाख की डकैती की थी. इसी मामले में वह करीब पांच साल तक जेल में रहा. पिछले साल मई में जेल से बाहर आने के बाद वह पटना के मीठापुर इलाके में रहकर एक सिक्योरिटी एजेंसी चला रहा था.
सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को ठोस सुराग मिल चुके हैं और एक-दो दिनों में शूटरों की गिरफ्तारी के साथ पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
पुरानी रंजिश पहला एंगल
पुलिस का मानना है कि हत्या की एक बड़ी वजह पुरानी दुश्मनी हो सकती है. अमन बेऊर जेल में करीब पांच साल रहा था. इस दौरान जेल के अंदर उसकी कई कैदियों से दोस्ती और दुश्मनी दोनों हुई थी. कुछ कैदियों से मारपीट भी हुई थी और कुछ का ट्रांसफर तक कराया गया था. जिनसे उसकी दुश्मनी थी, वे अब जेल से बाहर हैं और घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं.
प्रेम प्रसंग की भी जांच
जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है. पुलिस ने अमन और उसकी पत्नी के कॉल रिकॉर्ड खंगाले हैं. रिकॉर्ड में अमन के एक करीबी से उसकी पत्नी की लंबी बातचीत के सबूत मिले हैं. इसी आधार पर पुलिस दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है और अब आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब की तैयारी है.
सट्टेबाजी से जुड़ा तीसरा एंगल
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अमन जेल से बाहर आने के बाद सट्टेबाजी (गेसिंग) के धंधे में भी एक्टिव था. बेऊर इलाके के कुछ लोगों से उसके संपर्क की जानकारी भी पुलिस को मिली है. इस एंगल से भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में दिख रहा है कि अमन बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था. तभी पीछे से एक बाइक सवार तेजी से ओवरटेक करता है और कुछ ही सेकेंड बाद अमन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










