NEET की छात्रा की मौत पर पटना में उबाल! शव लेकर सड़क पर उतरे परिजन, दुष्कर्म के बाद मर्डर का आरोप
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jan 2026 8:32 PM
पटना के कारगिल चौक पर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
Patna Crime News: पटना के एक हॉस्टल में NEET की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई. जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है. परिजन शव लेकर कारगिल चौक पहुंचे हैं. जहां प्रदर्शन और हंगामे से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
Patna Crime News: पटना के एक हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत हो गई. जिससे परिजनों में आक्रोश है. शव को सड़क पर रखकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रा अपने बंद कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी. हॉस्टल स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
परिजनों का आरोप है कि छात्रा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. उनका दावा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. पिता के आवेदन पर चित्रगुप्त नगर थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस जांच में जुटी है.
मृतका के पिता ने कहा कि शरीर पर मल्टीपल इंजरी हैं. इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है. मामा और चाचा ने भी यही शंका जताई है. मामा ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद हॉस्टल संचालक ने पैसे का ऑफर देकर मामला दबाने की कोशिश की.
पिता ने की फांसी की सजा की मांग
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद देर शाम परिजन शव लेकर कारगिल चौक पहुंचे. यहां प्रदर्शन शुरू हो गया. देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई है. कारगिल चौक पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है. गांधी मैदान, कदमकुंआ, जक्कनपुर, पीरबहोर समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है. पिता ने दोषियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है.
पुलिस ने क्या कहा?
ASP सदर अभिनव कुमार ने बताया कि छात्रा 5 जनवरी को घर से लौटी थी. 6 जनवरी की रात उसने अन्य छात्राओं के साथ खाना खाया. इसके बाद अपने कमरे में चली गई. फिर बाहर नहीं आई. देर होने पर स्टाफ को शक हुआ. गेट तोड़ा गया. छात्रा बेहोश मिली. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची. छात्रा बेहोशी में थी. गायनेकोलॉजिस्ट से पूछताछ में बताया गया कि शुरुआती जांच में प्राइवेट पार्ट पर चोट या जख्म नहीं मिले. इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई.
हर एंगल से पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल मामला बेहद संवेदनशील है. कारगिल चौक पर पुलिस एक्टिव मोड में है. हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और अन्य रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है. पुलिस के द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










