पटना जिले के मोकामा इलाके में आपसी विवाद में युवक की हत्या
Published by : Vivek Singh Updated At : 17 May 2026 7:39 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime News: पटना जिले के मोकामा इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन विवाद के कारण पहले भी कई बार तनाव की स्थिति बनी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए