Bihar Crime News: बख्तियारपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों पर फायरिंग, एक की मौत, शव को फोरलेन पर रख किया बवाल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Sep 2025 8:19 AM
घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar Crime News: बख्तियारपुर में अपराधियों द्वारा एक ही परिवार के 5 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. यह घटना शनिवार शाम को सालिमपुर थाना इलाके में हुई. परिवार के लोग जगदंबा स्थान से पूजा कर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. परिजनों ने शव को फोरलेन पर रख जमकर बवाल काटा.
Bihar Crime News: शनिवार की शाम को बख्तियारपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक महिला समेत चार घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. यह पूरी घटना सालिमपुर थाना इलाके के शाहपुर गांव की है.
शनिवार शाम की घटना
घटना शनिवार शाम पांच बजे के करीब की है. घटना का कारण पुराना मामला बताया जाता है. जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव निवासी इंगलेश यादव ने नया ट्रक खरीदा था. ट्रक से परिवार के साथ जगदम्बा स्थान पूजा करने गये थे. वहां पूजा-पाठ करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान घर पहुंचने के पहले घात लगाये अपराधियों ने ट्रक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
पहले से घात लगाए अपराधियों ने की फायरिंग
इसी दौरान घर पहुंचने के पहले घात लगाये अपराधियों ने ट्रक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में इंगलेश यादव (40 वर्ष) की मौत गोली लगने से मौके पर ही हो गई. ट्रक पर सवार उनके पिता कुलदीप यादव, पत्नी क्रांति देवी, भाई कांग्रेस यादव और कांग्रेस यादव का बेटा राहुल कुमार गोली लगने से जख्मी हो गये. गोली की आवाज से चारों ओर अफरातफरी मच गई. इस बीच वहां ग्रामीण और मृतक के परिजन पहुंच गये. परिजन घायलों को लेकर पटना चले गये.
फोरलेन पर शव रखकर हंगामा
दूसरी तरफ घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने ही मृतक के शव को फोरलेन पर रखकर सड़क को जाम कर दिया. घटना और जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 अभिषेक सिंह और सालिमपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जाम हटाने की अपील की. लेकिन ग्रामीण अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.
तीन घंटों तक लगा रहा जाम
हालांकि, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. करीब तीन घंटों तक जाम की स्थिति रहने से आने-जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है.
जमीन विवाद से जुड़ा मामला
डीएसपी ने बताया कि मामला पहले के जमीन विवाद से जुड़ा बताया जाता है. उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिये जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. पुलिस का यह भी कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










