ePaper

Bihar Crime: ललन सिंह ने समझाया क्राइम का मतलब, बोले- आपसी विवाद में कहीं हो सकती है हत्या

Updated at : 17 Jul 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Lalan Singh

Lalan Singh

Bihar Crime: ललन सिंह ने कहा, "आपसी विवाद में घटनाएं होती हैं. कहीं भी हो सकती हैं. दुनिया के किसी भी देश में हो सकती हैं, लेकिन यहां कार्रवाई तुरंत होती है. घटना करने वाले लोग गिरफ्तार होते हैं. सरकार कार्रवाई करती हुई दिखती है."

विज्ञापन

Bihar Crime: पटना. बिहार में बढ़ते अपराध ने एक और जहां विपक्ष को सरकार पर हमले का मौका दे दी है, वहीं दूसरी ओर नीतीश सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. पुलिस की ओर से लगातार गिरफ्तारियां और कार्रवाई हो रही है, लेकिन विपक्ष बढ़ते अपराध को लेकर हमलावर है. ताजा मामला पटना का है. गुरुवार की सुबह पारस अस्पताल में घुसकर एक सजायाप्ता अपराधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई. अस्पताल के अंदर हुई इस हत्या की वारदात के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गयी है.

कार्रवाई करती हुई दिखती है सरकार

मुंगेर में जब बिहार में बढ़ते अपराध पर पत्रकारों ने जेडीयू के वरिष्ट नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से सवाल किया तो उन्होंने अपराध का मतलब समझाया है. पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, “पहले कितना अपहरण होता था, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई करती नहीं दिखती थी. अभी हम और ये यहां बैठे है. हम इनको मार देंगे और ये हमको मार देंगे तो ये क्राइम है. यह आपसी विवाद है. आपसी विवाद में घटनाएं होती हैं. कहीं भी हो सकती हैं. दुनिया के किसी भी देश में हो सकती हैं, लेकिन यहां कार्रवाई तुरंत होती है. घटना करने वाले लोग गिरफ्तार होते हैं. सरकार कार्रवाई करती हुई दिखती है.”

हत्या के बाद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा

पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना के बाद सांसद पप्पू यादव मौके पर पहुंचे. उन्हें पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया. पप्पू यादव ने कहा, “…मैं राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध करूंगा. बिहार में नर्स, डॉक्टर, कोई भी सुरक्षित नहीं है. ये नेता सिर्फ पैसे के बल पर राजनीति कर सकते हैं. वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, “बिहार में अबकी मानसून पानी से ज्यादा गोली बरस रही है. आज फिर पटना के पारस अस्पताल में अपराधियों ने आईसीयू में घुसकर हत्या कर दी. कोई ऐसा दिन नहीं जब बिहार में कहीं न कहीं गोलियां ना चली हो. ये डबल इंजन बेकार और बीमार हो गई है, बिहार को इसे बदलना होगा.

Also Read: Bihar Politics: मंडल युग में 15 वर्षों से एक अदद विधायक बनने को संघर्ष कर रहा बीपी मंडल का परिवार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन