ePaper

पूर्व नक्सली के बेटे से दिल लगाया, पति बना रोड़ा तो कर दी हत्या; बिहार में 4 बच्चों की मां ने रची खौफनाक साजिश

Updated at : 28 Jun 2025 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
aurangabad news | In Bihar, a mother of 4 children killed her husband with the help of her lover

Bihar Crime: औरंगाबाद के मदनपुर इलाके में एक महिला ने प्रेमी और उसके मामा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में सच सामने आ गया. प्रेम, शराब धंधा और दबंगई की यह खौफनाक कहानी गांव में सनसनी फैला गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित आजाद बिगहा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके मामा के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. घटना 26 जून की रात की है, जब आरोपी पत्नी रीता देवी (40) ने प्रेमी अरविंद भुइयां (35) और उसके मामा सुरेश के साथ मिलकर अपने पति सुनेश्वर भुइयां (42) की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी.

हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में रीता ने शव को घर के छप्पर में साड़ी के सहारे लटका दिया और 27 जून की सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने फांसी लगाकर जान दे दी है. लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव पर चोट के गहरे निशान देखकर शक गहराया. पूछताछ में रीता ने सच्चाई कबूल ली और बताया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया.

तीन साल पहले शुरू हुआ था रीता और अरविंद का प्रेम संबंध

रीता और अरविंद का प्रेम संबंध करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था. अरविंद इलाके का कुख्यात शराब कारोबारी है और उसके पिता एक समय नक्सली रहे हैं. गांव में उसका दबदबा था, जो रीता को काफी आकर्षक लगा. दोनों मिलकर शराब का अवैध कारोबार भी करते थे और अक्सर एक ही बाइक पर बैठकर शराब की खेप पहुंचाया करते थे. लोग उन्हें पति-पत्नी समझकर नजरअंदाज कर देते थे.

लकड़ी से गला दबाकर कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, सुनेश्वर को दोनों के अवैध संबंधों और शराब धंधे की जानकारी मिल चुकी थी. वह इसका विरोध करता था, जिससे रीता और अरविंद नाराज थे. कई बार सुनेश्वर को अरविंद पीट भी चुका था. आखिरकार, 26 जून को दोनों ने मिलकर सुनेश्वर को आम के पेड़ के पास ले जाकर पीटा और लकड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार

इस मामले में फिलहाल रीता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अरविंद और उसका मामा फरार हैं. पुलिस की टीम दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों का कहना है कि अरविंद की दबंगई के कारण लोग उससे डरते थे और कोई खुलकर विरोध नहीं करता था.

Also Read: पटना के नए सिक्स लेन ब्रिज पर खतरनाक स्टंट का वीडियो देखिए, चलती बाइक पर सीधा खड़ा है युवक

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन