Ram Navami 2021: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रामनवमी को लेकर आयी बड़ी खबर, जानें आयोजनों पर क्या पड‍़ेगा असर

Updated at : 04 Apr 2021 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Navami 2021: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रामनवमी को लेकर आयी बड़ी खबर, जानें आयोजनों पर क्या पड‍़ेगा असर

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार इस महीने के अंत तक कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे. ऐसे में 21 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है, लेकिन आदेश का पालन करते हुए रामनवमी के अवसर पर महावीर मंदिर पटना में कोई भव्य आयोजन नहीं होगा.

विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार इस महीने के अंत तक कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे. ऐसे में 21 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है, लेकिन आदेश का पालन करते हुए रामनवमी के अवसर पर महावीर मंदिर पटना में कोई भव्य आयोजन नहीं होगा.

इस बारे में न्यास परिषद के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि सरकार का जो भी आदेश है, उसका पालन किया जायेगा. हालांकि इस पर अभी किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है कि रामनवमी को किस तरह से मनाया जायेगा. पिछले साल मंदिर में तालाबंदी थी. इस कारण रामनवमी पर कोई भी आयोजन नहीं हुआ था, इस बार मंदिर खुले हैं. इसलिए पूजा व अन्य विधि होंगे.

गौरतलब है कि राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पटना जिला में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 359 नये केस पाये गये हैं. वहीं पूरे प्रदेश में कोरोना के 836 नये पॉजिटिव केस पाये गये. कोरोना के बढ़ते मामले को देख राज्य सरकार भी सतर्कता बरत रही है.

Also Read: Corona Vaccine: पटना में गहराने लगा कोरोना का संकट तो एक दिन में ही 20 हजार से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन, टूटा पिछला सारा रिकॉर्ड

फिलहाल राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पांच से 12 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है.वहीं कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए पूरे राज्य में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसके अनुसार अप्रैल के आखिर तक राज्य में सभी तरह के सरकारी और गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी गयी है.

पटना जिले में पिछले कुछ दिनों के अंदर कोरोना वैक्सीनेशन में तीन गुना की वृद्धि हुई है. एक सप्ताह पूर्व जहां रोजाना करीब पांच हजार वैक्सीन लगायी जाती थी, वह अब बढ़ कर 15,000 प्रतिदिन औसत की दर पर पहुंच गई है. जिले में अब रविवार को छोड़ हर दिन वैक्सीनेशन हो रहा है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन