शताब्दी वर्ष में कदम रखेगा बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, नौ सितंबर से होगा आगाज

Updated:
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष में कदम रखेगा बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, नौ सितंबर से होगा आगाज

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नौ सितंबर को अपना 99वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है्.

विज्ञापन

पटना, संवाददाता बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नौ सितंबर को अपना 99वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है्. इसके साथ ही संगठन शताब्दी वर्ष की ओर कदम बढ़ायेगा. शताब्दी समारोह का आगाज इसी दिन से होगा और यह पूरे एक साल तक चलेगा. इस दौरान उद्योग, व्यापार, समाज और संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. चैंबर के अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने बताया कि 9 सितंबर की सुबह मेडिकल कैंप का आयोजन होगा, जिसमें सदस्यों और आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी. वहीं, शाम को चैंबर के दिवंगत पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में विशेष समारोह होगा. इस मौके पर चैंबर के वर्तमान और पूर्व सदस्यों के साथ पूर्व अध्यक्षों के परिवारजन भी मौजूद रहेंगे. समारोह में परंपरा और सम्मान के प्रतीक स्वरूप मिट्टी के दीये जलाये जायेंगे. स्थापना दिवस पर होने वाले ये आयोजन न केवल चैंबर की गौरवशाली यात्रा को रेखांकित करेंगे, बल्कि आगामी शताब्दी वर्ष के लिए एक नयी ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन