Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, बिहार सरकार इनके लिए खोल सकती है पिटारा…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Aug 2025 12:02 PM
नीतीश कैबिनेट की बैठक आज
Bihar Cabinet: आज नीतीश कैबिनेट की बैठक होने वाली है, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. आज की बैठक में प्रतियोगी परीक्षा में फीस और अधिक रोजगार देने वाले उद्योग को मुफ्त में जमीन देने के साथ कई अन्य जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. अलग-अलग विभागों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और फैसले लिए जा सकते हैं, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. 15 अगस्त के दिन भाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार द्वारा कई बड़े एलान किए गए थे, जिस पर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है.
प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस पर चर्चा
आज की बैठक में सीएम नीतीश कुमार प्रतियोगी परीक्षा में फीस और अधिक रोजगार देने वाले उद्योग को मुफ्त में जमीन देने के साथ अन्य जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लगा सकते हैं. दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार की अलग-अलग आयोगों द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस सिर्फ 100 रुपये करने की घोषणा की थी. इसके साथ ही उद्योगों को लेकर भी बड़ा एलान किया गया था, जिस पर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है.
हड़ताल पर गए अमीनों की मांग पर चर्चा
इसके अलावा बिहार में चल रहे राजस्व महाअभियान के बीच हड़ताल पर गए अमीनों को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है. दरअसल, हड़ताल कर रहे अमीन वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, राजस्व विभाग की तरफ से अमीनों पर कड़ी कार्रवाई भी की गई. ऐसे में देखना होगा कि आज की बैठक में क्या फैसला लिया जाता है.
13 अगस्त को हुई थी बैठक
इससे पहले नीतीश कैबिनेट की बैठक 13 अगस्त को हुई थी. इस दौरान अलग-अलग विभागों से जुड़े 30 जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी. सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया था कि जेपी आंदोलन के दौरान मीसा या डीआईआर के अधीन रहे एक महीने से छह महीने और छह महीने से अधिक समय तक जेल में बंद रहे व्यक्तियों के सम्मान में पेंशन की राशि बढ़ा दी गई थी. जिसके बाद इन्हें 7 हजार की जगह 15 हजार की राशि पेंशन के तहत मिलेगी. जबकि 15 हजार की जगह 30 हजार की राशि मिलेगी.
Also Read: Encounter In Bihar: पटना में फिर एनकाउंटर, अपराधी दीपक कुमार को मारी गोली, SSP ने बताया पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










