Bihar Cabinet: बिहार में फोर लेन सड़क के लिए 539 करोड़ 19 लाख की मंजूरी, नीतीश कैबिनेट में 16 एजेंडों पर मुहर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Aug 2025 12:08 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज अलग-अलग विभागों से जुड़े 16 एजेंडों पर मुहर लगी. इस दौरान सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा सड़क को दो लेन से फोर लेन बनाने के लिए 539 करोड़ 19 लाख की मंजूरी दी गई.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़े 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. इस दौरान बड़ा फैसला सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा सड़क को लेकर लिया गया. दरअसल, दो लेन सड़क को फोर लेन सड़क में विस्तार करने के लिए 539 करोड़ 19 लाख रुपये की मंजूरी दी गई.

इन विभागों से जुड़े एजेंडों पर भी मुहर

जानकारी के मुताबिक, सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा सड़क की लंबाई 19.43 किलोमीटर है. इस सड़क को दो लेन से फोर लेन बनाने की योजना है. इसके साथ ही बैठक में बड़े शहरों में पांच सितारा होटल खोलने, शिक्षा, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य विभागों से जुड़े एजेंडों पर भी मुहर लगी.

5 स्टार होटल के निर्माण को मंजूरी

दरअसल, राजगीर में दो पांच सितारा होटल और वैशाली में एक पांच सितारा रिसॉर्ट बनाने को लेकर मुख्य रूप से मंजूरी दी गई. खास बात यह भी है कि राज्य सरकार होटल निर्माण करने वाले निवेशकों को राजगीर में दो पांच सितारा होटल के लिए 10 एकड़ जमीन और वैशाली में एक पांच सितारा रिसॉर्ट के लिए 10 एकड़ जमीन लीज पर दे सकती है. सरकार का मानना है कि इस पहल से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस पर मुहर

इसके साथ ही सीएम नीतीश द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार की अलग-अलग आयोगों द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस सिर्फ 100 रुपये करने की घोषणा की गई थी, जिस पर आज बैठक में मुहर लगी. इसके अलावा राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के लिए राजकीय शिक्षक पुरस्कार की राशि को 15000 बढ़ाई गई और इसे 30000 कर दी गई है.

Also Read: बिहार का ये बस स्टैंड दिखेगा अब मॉडर्न डिजाइन में, 5 एकड़ में तैयार होगा पार्किंग एरिया, जानिए कब से शुरू होगा काम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन