Bihar Cabinet: पीटी टीचरों को 16 हजार, रसोइयों का मानदेय डबल, नीतीश कैबिनेट में 36 एजेंडों पर मुहर

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

बिहार कैबिनेट

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर मंगलवार को मुहर लगाई गई. बैठक में रसोइयों के मानदेय को डबल कर दिया. जबकि पीटी टीचरों को 8000 के बदले 16 हजार मानदेय देने पर मुहर लगाई गई.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 36 एजेंडों पर मुहर लगी. रसोइयों, नाइट गार्ड और पीटी टीचरों के मानदेय को डबल करने पर मुहर लगाई गई. जिसके बाद अब स्कूल के रसोइयों को 1650 रुपये के बदले 3300 रुपये और पीटी टीचरों को 8000 के बदले 16 हजार रुपये मानदेय दिए जायेंगे. पीटी टीचरों के मानदेय में हर साल 200 रुपये की बढ़ोतरी की जगह 400 रुपये बढ़ेंगे. नाइट गार्ड का भी मानदेय बढ़ गया है. अब उन्हें 5000 की जगह 10 हजार मिलेंगे. एक अगस्त से ही इसका लाभ दिया जाएगा.

सीएम नीतीश ने एक्स पर दी थी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिनों पहले ही मानदेय बढ़ाने को लेकर एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी थी. अब आज कैबिनेट से इसे पास भी कर दिया गया है. इसके अलावा कैबिनेट में मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना के लिए 94 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्वीकृति प्रदान की गई है. बिहार परिवहन क्षेत्रीय आशुलिपिक संवर्ग नियमावली 2025 के गठन को मंजूरी दी गई है.

इन विभागों से जुड़े फैसलों पर भी मुहर…

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में बिहार शहरी आयोजना स्कीम नियमावली 2026 की स्वीकृति दी गई है. साथ ही मद्य निषेध और उत्पाद विभाग से जुड़े मामलों में कार्रवाई के लिए सहरसा और नालंदा के हिलसा न्याय मंडल में 18 पदों के सृजन की स्वीकृति भी कैबिनेट से मिल गई है.

औरंगाबाद में जमीन अधिग्रहण के लिए 284 करोड़ रुपये मंजूर

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा अंचल में उद्योग के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर 284 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्वीकृति दे दी गई. इसके साथ ही कृषि विभाग में 712 पदों के सृजन की भी स्वीकृति मिली है.

Also Read: Tourist Place In Bihar: बिहार में बादलों के बीच बसा है ये 7वीं सदी का शिव मंदिर, पहाड़ी नजारा लोगों को खूब भा रहा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन