Live Updates

सीवान में पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए कोलकाता से गांव आये युवक की गला रेतकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

बगहा के ठकहारा इलाके के नकवा टोला में भीषण आग.आग से गांव में दो दर्ज़न घर जलकर राख. आग में झुलसने से दर्ज़न बकरियों की भी मौत. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

सीवान में युवक की गला रेतकर हत्या, चंवर में फेंका शव

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सिंघौली चंवर में अपराधियों ने बाइक सवार युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद हत्यारों ने युवक के शव को बगल के सरहरी गांव के पास स्थित चंवर में फेंक दिया. मृत संतोष भारती (30 वर्ष) भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसा गांव का रहनेवाला था. शनिवार की सुबह जब गांव के लोग चंवर की तरफ गये तो सड़क पर खून पसरा देखा. इसके बाद आसपास में देखने लगे तो पानी में युवक का शव दिखा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुकेश सहनी से मांगा इस्तीफा

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मुलाकात जीतन राम मांझी के साथ हुई. वहीं संजय जायसवाल ने मुकेश सहनी से इस्तीफा देने की सलाह दे दी है. सत्ता से चिपके रहने का आरोप लगाकर संजय जायसवाल ने हमला बोला है.

बाढ़ में गला रेतकर युवक की हत्या, खेत से शव बरामद

बाढ़. भदौर थाने के खजुरार गांव के पास टाल क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. आशंका है कि युवक की गला रेत हत्या के बाद अपराधियों ने शव को टाल क्षेत्र में फेंक दिया है. घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

तेजप्रताप यादव करने वाले हैं बड़ा खुलासा

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर बताया की वक़्त आ चूका है एक बड़े खुलासे का. उन्होंने कहा वो जल्द ही सभी के चेहरों से नकाब उतारेंगे जिन्होंने मुझे नासमझ समझा.

कट्टा दिखा व्यवसायी दंपती के साथ लूट

भागलपुर में अपराधियों ने हथियार दिखा कर बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी दंपती को लूटा. हालांकि दंपती ने साहस दिखते हुए कट्टा लिये अपराधी को पकड़कर जमीन पर पटक दिया. कुछ एक मिनट की हाथापाई के बाद अपराधी भागने में सफल रहे.

हाजीपुर में धू धू कर जाली बस

हाजीपुर के रामाशीष चौक पर चलती बस में आग लग गयी. धू धू कर जलती बस किसी तरह यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई. आग में चालक और सहचालक झुलसे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola