Bihar School Examination Board : बिहार बोर्ड ने बढ़ाई मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2022 8:09 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों व प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को नौवीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन जल्द-से-जल्द कराने का निर्देश दिया है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है. मैट्रिक परीक्षा 2024 (सत्र 2023-24) के स्टूडेंट्स जो अभी नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं वो अब आठ दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 नवंबर तक थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है.
बिहार बोर्ड ने राज्य के माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों व प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को नौवीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन जल्द-से-जल्द कराने का निर्देश दिया है. यह प्रक्रिया स्कूल के प्राचार्य द्वारा ऑनलाइन secondary.biharboardonline.com पर जाकर कराया जायेगा.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन व अनुमति आवेदन पत्र अपलोड कर दिया है. विद्यालय के प्रिंसिपल आवेदन पत्र स्टूडेंट्स को देंगे. इसके लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. नियमित कोटि के स्टूडेंट्स को 320 रुपये व स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन शुल्क 450 रुपये देने होंगे.
आवेदन पत्र में अंकित विवरणी के अनुसार ही स्टूडेंट्स का परीक्षा आवेदन भरा जाना है. इसलिए यह आवश्यक है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में पूरी सतर्कता बरती जाये, ताकि बाद में इसमें कोई परिवर्तन करने की आवश्यकता न पड़े. बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यालयों की मान्यता वापस ले ली गयी है, वैसे विद्यालयों से रजिस्ट्रेशन नहीं भरा जायेगा.
Also Read: BSEB : मैट्रिक व इंटर परीक्षार्थियों के लिए शुरू होंगी स्पेशल कक्षाएं, दो महीने का होगा क्रैश कोर्स
रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्टूडेंट्स की उम्र एक मार्च 2024 को न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए. इससे कम उम्र के स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए एक मार्च 2010 के बाद की जन्म तिथि के अभ्यर्थी मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्टर्ड नहीं किये जायेंगे. रजिस्ट्रेशन तीन माध्यमिक परीक्षा के लिए मान्य रहेगा. बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधान की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










