Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल बनेगा और भी बेहतर, कैथी लिपि विशेषज्ञों का बनेगा पैनल, विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Dec 2025 8:15 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जमीन विवादों को रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इ-मापी की कड़ी निगरानी, अमीनों की जवाबदेही और कैथी लिपि विशेषज्ञों का पैनल बनाकर सरकार भूमि व्यवस्था को पारदर्शी और जनता के लिए सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों से कहा है कि जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी है. गलत कागजात तैयार करने वाले माफिया आम जनता को न्यायालय तक परेशान करते हैं. इस तरह की शिकायत मिलते ही उच्चस्तरीय टीम गठित कर जांच होगी.

साथ ही भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. यदि आवश्यक हुआ, तो केंद्र सरकार के सहयोग से ऐसे मामलों को रोकने के लिए नया कानून भी बनाया जायेगा. उन्होंने कहा किइ-मापी की कड़ी निगरानी होगी, साथ ही अमीनों के कार्य की अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कैथी लिपि विशेषज्ञों का पैनल बनाने का निर्देश दिया.

अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री लगातार तीसरे दिन गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे. बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में इ-मापी से संबंधित बढ़ती शिकायतों का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि इसकी सख्त मॉनीटरिंग करायी जायेगी.

इससे रैयतों को जमीन मापी में आसानी हो सकेगी और अमीनों की मनमानी रुकेगी. उन्होंने सभी अंचलों के अमीनों के कार्यों का आकलन कर अधिकारियों से रिपोर्ट की मांग की. उन्होंने बताया कि अब इ-मापी रिपोर्ट के लिए विभाग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा अनिवार्य किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: ‘मेरा नाम सम्राट चौधरी है, बुलडोजर बाबा नहीं’, जानिए बिहार के डिप्टी सीएम ने क्यों कही ये बात

कैथी लिपि विशेषज्ञों का बनेगा पैनल, अंचल कार्यालयों में लगेगी सूची

राज्य में जमीन के पुराने कागजात कैथी लिपि में होने से नागरिकों को हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने जिलावार कैथी लिपि विशेषज्ञों का पैनल बनाने और उनकी सूची अंचल कार्यालयों में लगाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया.

बैठक में उन्होंने बिहार भूमि पोर्टल के उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा. उपमुख्यमंत्री ने सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में रजिस्ट्री के 90 दिनों के भीतर दाखिल-खारिज के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया. इससे काम समय पर करवाया जा सकेगा.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन